Giridih News :कल्पना सोरेन से मिलीं झामुमो नेत्री, कराया क्षेत्र की समस्याओं से अवगत

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :झामुमो महिला मोर्चा की गावां प्रखंड अध्यक्ष व वार्ड सदस्य रेशमा परवीन ने रविवार को गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात की. गिरिडीह दौरे पर आयीं विधायक श्रीमती सोरेन को रेशमा परवीन ने ज्ञापन देकर क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया.

विज्ञापन

रेशमा परवीन ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय गावां सहित आसपास के इलाकों में बिजली बदहाल है. उन्होंने विधायक से इस दिशा में ठोस पहल की मांग की. सीएचसी गावां में महिला चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति की जरूरत पर भी बल दिया. उनका कहना था कि महिला मरीजों को इलाज में भारी परेशानी होती है. झामुमो नेत्री ने भरोसा जताया कि विधायक कल्पना सोरेन इन मुद्दों को गंभीरता से लेंगी और शीघ्र ही निदान की दिशा में पहल करेंगी. उन्होंने कहा कि झामुमो कार्यकर्ता जनसमस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और उसके समाधान में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola