झारखंड : लाल आतंक के गढ़ में हुई बंपर वोटिंग, हर बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

गिरिडीह जिले के बिरनी में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम. पुलिस निरीक्षक ने किया बूथों का निरीक्षण. फोटो : प्रभात खबर
झारखंड के गिरिडीह जिले का जो इलाका कभी लाल आतंक का गढ़ हुआ करता था, वहां आज बंपर वोटिंग हो रही है. सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं.
Table of Contents
झारखंड में जहां कभी नक्सलियों का लाल आतंक हुआ करता था, आज यानी सोमवार (20 मई) को बंपर वोटिंग हुई. लाल आतंक के गढ़ में लोग जमकर मतदान कर रहे हैं. हम बात कर रहे हैं कोडरमा लोकसभा सीट के तहत आने वाले गिरिडीह जिले की.
झारखंड के गिरिडीह जिले में नक्सलियों की बोलती थी तूती
कोडरमा लोकसभा का बड़ा इलाका गिरिडीह जिले में पड़ता है. गिरिडीह जिले में कई इलाके हैं, जहां कभी नक्सलियों की तूती बोलती थी. नक्सलियों के चुनाव बहिष्कार के ऐलान के बाद लोग मतदान करने की हिम्मत नहीं कर पाते थे. नक्सलियों के द्वारा जगह-जगह हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया जाता था. उन्हीं इलाकों में लोकसभा चुनाव के पांचवें और झारखंड में दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान मतदाताओं में अलग तरह का उत्साह था.
नक्सल प्रभावित इलाकों की महिला मतदाताओं में दिखा उत्साह
नक्सलियों के गढ़ रहे इन इलाकों में सबसे अधिक महिला मतदाताओं में वोटिंग करने की उत्सुकता दिख रही थी. सुबह 7 बजे से ही सभी बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग शुरू हो गयी. बता दें कि कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के देवरी, भेलवाघाटी, तिसरी और गावां के कई पंचायत नक्सल प्रभावित और अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र हैं, पहले पहले लोग नक्सलियों के खौफ से वोट डालने के लिए अपने घरों से बाहर तक नहीं निकलते थे.

नक्सलियों के गढ़ में हो रही बंपर वोटिंग, सुबह ही बूथ पर पहुंचे वोटर
अब माहौल बदला है. नक्सलियों के गढ़ में भी जबर्दस्त वोटिंग हो रही है. नक्सल प्रभावित भेलवाघाटी, चिरुडीह, रमणीटांड, गुनियाथर, गलफूलिया, चौकी, हथगढ़, तेतरिया, नारोटांड, लोकायनयनपुर, थानसिंहडीह, तिसरो, बलथरवा, पसनोर, राजोखार, डूमरझारा नीमडीह, चरकी, जमडार, कारिपहरी, हरलाघाटी तराई वाले इलाके में भी जमकर पोलिंग हो रही है. इन गांव में सुबह से ही मतदाता अपने घरों से निकलकर बूथ पर पहुंच गए थे.
चरकी और तराई में खूब हो रहा मतदान
चरकी और तराई में जमकर वोटिंग हो रही है. दोपहर 12:30 बजे तक चरकी बूथ संख्या 90 पर 45 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका था. गोरियाचु में बूथ नंबर 91 पर 50 प्रतिशत मतदान हो चुका था. तराई के प्राथमिक विद्यालय तराई बूथ संख्या 92 में दोपहर करीब 12:45 बजे तक 45 प्रतिशत मतदान हो चुका था. इन इलाकों में मतदाताओं में मतदान को लेकर गजब उत्साह देखने को मिल रहा था. कड़ी धूप में भी मतदाता कतार में लगे रहे.
सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात
कोडरमा लोकसभा के सभी इलाकों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हों, इसके लिए जिला पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के अधिकारी और जवान सुबह से ही तैनात थे. सुरक्षा बल के जवान हर अतिसंवेदनशील बूथ का जायजा ले रहे थे. एसपी दीपक कुमार शर्मा खुद पूरी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे.
इसे भी पढ़ें
Lok Sabha Elections: झारखंड में 1500 लोगों ने किया वोट बहिष्कार, प्रशासन में मचा हड़कंप
गांडेय विधानसभा उपचुनाव : बूथ-बूथ घूमीं कल्पना सोरेन, चुनावी मुद्दों और जीत पर कही ये बात
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




