ePaper

गांडेय विधानसभा उपचुनाव : बूथ-बूथ घूमीं कल्पना सोरेन, चुनावी मुद्दों और जीत पर कही ये बात

Updated at : 20 May 2024 11:38 AM (IST)
विज्ञापन
kalpana soren in gandey assembly by poll 2024 news today

गांडेय विधानसभा का उपचुनाव लड़ रहीं कल्पना सोरेन झामुमो नेताओं के साथ. फोटो : प्रभात खबर

कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव लड़ रहीं हैं. बूथ-बूथ घूम रहीं हेमंत सोरेन की पत्नी से जब जीत के बारे में पूछा गया, तो कहा कि 4 जून का इंतजार करें.

विज्ञापन

गिरिडीह, राकेश सिन्हा : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव लड़ रहीं हैं. उपचुनाव के लिए सोमवार (20 मई) को जारी वोटिंग के बीच उन्होंने मतदान केंद्रों का दौरा किया. चुनावी मुद्दे पर बोलने से इंकार कर दिया. उनकी जीत के बारे में जब पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि यह तो 4 जून को ही पता चलेगा.

गांडेय विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ में कल्पना सोरेन. फोटो : प्रभात खबर

कल्पना सोरेन से प्रभात खबर के पत्रकार राकेश सिन्हा ने जब यह पूछा कि मुद्दे क्या-क्या हैं, तो पहले उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार किया, लेकिन बाद में कहा कि सड़क, सिंचाई, पेयजल और डिग्री कॉलेज यहां के लोगों की मांग है. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए जब मैं यहां आई, तो लोगों ने बताया कि यहां डिग्री कॉलेज नहीं है. मैं अगर विधायक बनती हूं, तो सबसे पहले बेटियों के लिए एक डिग्री कॉलेज खोलूंगी.

गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग के दौरान मतदान केंद्रों के बाहर कल्पना सोरेन ने महिलाओं से की बात. फोटो : प्रभात खबर

झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेता और I.N.D.I.A. की साझा उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने कहा कि गांडेय की जनता के लिए वह इन मुद्दों पर काम करेंगी. कहा कि इसी मुद्दे पर गांडेय के मतदाता मतदान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुझे मौका मिला, तो इन सभी समस्याओं को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करूंगी, क्योंकि सरकार मेगा लिफ्ट इरिगेशन प्रोजेक्ट चला रही है. इससे सिंचाई की समस्या दूर करने में मदद मिलेगी.

बूथ के बाहर लाइन में खड़े लोगों का अभिवादन करतीं झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेता कल्पना सोरेन. फोटो : प्रभात खबर

यह पूछे जाने पर कि मतदान के दौरान उनकी स्थिति कितनी मजबूत दिख रही है, कल्पना सोरेन ने कहा कि मेरी स्थिति बहुत मजबूत है. यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बनाम जनता के बीच हो रहा है. जनता जवाब देने के लिए घर से निकल रही है. इसलिए हमें आश्वस्त हो जाना चाहिए कि I.N.D.I.A. गठबंधन के जितने भी नेता चुनाव लड़ रहे हैं, उनकी स्थित बेहद मजबूत है.

कल्पना सोरेन ने पत्रकारों के सवालों के भी दिए जवाब. फोटो : प्रभात खबर

उन्होंने कहा कि मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि 10 बजे से पहले ही लोग लोकतंत्र के पर्व को उत्साह से मना रहे हैं. सुबह 6 बजे से ही लोग लाइन में खड़े हैं. बहुत से मतदाता मतदान करके अपने घर जा चुके हैं. बहुत से लोग अभी वोट करने के लिए आ रहे हैं. धूप को न देखें. अपनी जिम्मेदारी निभाएं.

मतदान केंद्रों पर लगीं थीं महिलाओँ की लंबी-लंबी कतारें. फोटो : प्रभात खबर

उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मती का काम जल्द से जल्द होना चाहिए. सिंचाई और पेयजल की किल्लत है, उसे दूर करने की जरूरत है. कल्पना सोरेन ने कहा कि वह मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से कहेंगी कि मेगा लिफ्ट इरिगेशन प्रोजेक्ट में तेजी लाएं, ताकि लोगों की समस्या दूर हो.

सुबह से ही बूथ-बूथ घूमने लगीं गांडेय उपचुनाव लड़ रहीं झामुमो नेता कल्पना सोरेन. फोटो : प्रभात खबर

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बारे में सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि मतदाताओं में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर कितना गुस्सा है, यह बाद की बात है. हेमंत जी को जो स्नेह और प्यार झारखंड की जनता ने दिया है, वह अभूतपूर्व है. जनता ने जिस तरह से हेमंत जी को आशीर्वाद दिया है, उसे वोट में तब्दील करें. लोग घर से निकलकर वोट कर रहे हैं, यह देखकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है.

इसे भी पढ़ें

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में 9 बजे तक 11.56 फीसदी वोट, गिरिडीह और कोडरमा में मतदाताओं ने बताए अपने मुद्दे

Lok Sabha Election 2024: रांची में चुनाव के लिए 18,812 कर्मचारियों की सूची तैयार, 25 मई को होना है मतदान

Jharkhand Lok Sabha Election LIVE: हजारीबाग, चतरा और कोडरमा के वोटरों में दिख रहा जबर्दस्त उत्साह

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola