Live Updates

Jharkhand Lok Sabha Election: चतरा में 60.26%, कोडरमा में 61.60%, हजारीबाग में 63.66% एवं गांडेय में 66.45 फीसदी वोटिंग

Updated:
विज्ञापन

jharkhand lok sabha elections 2024

Jharkhand Lok Sabha Election: झारखंड की तीन लोकसभा सीटों चतरा, हजारीबाग और कोडरमा में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो गयी. शाम पांच बजे तक चतरा में 60.26 फीसदी, कोडरमा में 61.60 फीसदी व हजारीबाग में 63.66 फीसदी वोटिंग हुई है. वहीं, गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए 66.45 प्रतिशत मतदान हुआ है.

विज्ञापन

चतरा में 60.26 फीसदी, कोडरमा में 61.60 फीसदी, हजारीबाग में 63.66 फीसदी एवं गांडेय उपचुनाव में 66.45 प्रतिशत वोटिंग

झारखंड की तीन लोकसभा सीटों चतरा, हजारीबाग और कोडरमा में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो गयी. शाम पांच बजे तक चतरा में 60.26 फीसदी, कोडरमा में 61.60 फीसदी व हजारीबाग में 63.66 फीसदी वोटिंग हुई है. वहीं, गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए 66.45 प्रतिशत मतदान हुआ है.

झारखंड की चतरा, कोडरमा व हजारीबाग लोकसभा सीट पर मतदान संपन्न

झारखंड की तीन लोकसभा सीटों चतरा, हजारीबाग और कोडरमा में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो गयी.

चतरा लोकसभा क्षेत्र के पांकी में शाम पांच बजे तक 60.04 फीसदी वोटिंग

चतरा लोकसभा क्षेत्र के पांकी विधानसभा इलाके में शाम पांच बजे तक कुल 60.04 प्रतिशत मतदान हुआ.

झारखंड-बिहार सीमा पर वाहनों की सघन तलाशी

गिरिडीह जिले में झारखंड-बिहार के सीमावर्ती इलाका थानसिंहडीह में दूसरे राज्यों से आने और यहां से अन्य राज्यों को जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी की जा रही है.

तिसरी के लोकायनयनपुर में 3:30 बजे तक 56 फीसदी वोट

गिरिडीह के नक्सल प्रभावित तिसरी के लोकायनयनपुर में बूथ संख्या 124 और 125 पर दोपहर 3:30 बजे तक जमकर मतदान हुआ. 125 नंबर बूथ में 56 प्रतिशत और 124 में 62 प्रतिशत मतदान हो चुका है. यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह में मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी. जैसे-जैसे गर्मी बढ़ी, मतदाताओं का आना कम हो गया.

झारखंड में 54 फीसदी मतदान, सबसे ज्यादा चतरा में

झारखंड में दोपहर 3 बजे तक 53.90 फीसदी मतदान हो चुका है. सबसे ज्यादा वोटिंग चतरा लोकसभा सीट पर हुई है. यहां 54.74 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है. इसके बाद कोडरमा लोकसभा दूसरे नंबर पर है, जहां 54.19 फीसदी वोटिंग हो चुकी है. हजारीबाग लोकसभा सीट पर 52.82 फीसदी लोगों ने अब तक अपना मत डाला है. वहीं, गांडेय विधानसभा सीट पर 53.82 फीसदी लोगों ने मतदान कर लिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola