Giridih News: मनरेगा जनसुनवाई में कई गड़बड़ियां आयीं सामने

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: मनरेगा जनसुनवाई में कई गड़बड़ियां आयीं सामने

Giridih News: गावां प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय मनरेगा जनसुनवाई शुरू हुई. मनरेगा की लोकपाल तमन्ना परवीन की उपस्थिति में वर्ष 2020-21, 22-23 व 23-24 की योजनाओं पर सुनवाई हुई.

विज्ञापन

गड़बड़ी मिलने पर जुर्माना लगाया गया. जनसुनवाई में कई पंचायतों में कुआं, आम बागवानी, डोभा, तालाब, मिट्टी-मोरम सड़क समेत अन्य योजनाओं में गड़बड़ी उजागर हुई, जिसमें मनरेगा एक्ट के तहत जुर्माना वसूलते हुए योजनाओं में सुधार करने का निर्देश दिया गया. गावां की एक योजना में प्राक्कलन से 96 हजार की अधिक निकासी की बात सामने आने पर उसे रिकवरी कराया गया. वहीं, कुछ पंचायतों में योजना स्थल पर बोर्ड नहीं पाये जाने पर जुर्माना लगाया गया. साथ ही पशु शेड में फोटो एडिट कर बोर्ड चिपका दिये जाने का भी मामला उजागर हुआ. पिहरा समेत अन्य पंचायतों में लगभग एमआई में हस्ताक्षर नहीं मिला. मौके पर जिप सदस्य पवन चौधरी, बैद्यनाथ वर्मा, शब्दर अली, संदीप गुप्ता, भीखदेव पासवान समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola