Giridih News: महिला का शव मिलने के मामले को लेकर पुलिसिया जांच पड़ताल जारी

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 11 Mar 2025 11:31 PM

विज्ञापन

Giridih News: देवरी अंचल अंतर्गत हीरोडीह थाना क्षेत्र के किसगो स्थित विद्यालय के पुराने भवन के बरामदे में महिला का शव मिलने के मामले में हीरोडीह थाना की पुलिस के द्वारा गहनता पूर्वक जांच पड़ताल की जा रही है.

विज्ञापन

पुलिस के द्वारा इस मामले में कई लोगो से पूछताछ भी की गयी है. इधर जांच में पुलिस की टीम को घटना को लेकर अहम जानकारियां मिली हैं. एक या दो दिन में इस मामले का खुलासा हो जाने की उम्मीद है. इस मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. हीरोडीह के थाना प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया की महिला के शव मिलने के मामले में जांच पड़ताल जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है. रिपोर्ट आते ही मामले का उदभेदन हो जाएगा. मृतका की मां करीहारी गांव निवासी सुनीता देवी ने हत्या की आशंका जतायी है. हालांकि इस मामले में अभी तक हीरोडीह थाना में आवेदन नही दिया गया. जानकारी के मुताबिक मृतका का पति हैदराबाद से गांव नहीं पहुंचा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola