अवैध कोयला लदा वाहन जब्त, दो भेजे गये जेल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

निमियाघाट थाना पुलिस ने जीटी रोड रांगामाटी ओवरब्रीज के समीप छापेमारी कर अवैध कोयला लदा एक वाहन को जब्त किया है.
विज्ञापन
गिरिडीह. निमियाघाट थाना पुलिस ने जीटी रोड रांगामाटी ओवरब्रीज के समीप छापेमारी कर अवैध कोयला लदा एक मैजिक वाहन को जब्त किया है. साथ ही वाहन चालक लक्ष्मण बास्की और उपचालक अजय गोप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस बाबत एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की रात को निमियाघाट थाना पुलिस को अवैध कोयला के परिवहन के रोकथाम के लिए वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. इसी दौरान रात में यह कार्रवाई हुई.
एसडीपीओ डुमरी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई :
एसपी श्री शर्मा ने कहा कि जीटी रोड में रांगामाटी ओवरब्रीज (एनएच- 19) में कोयला लदा एक मैजिक वाहन (जेएच-10सीएस-5229) को एसडीपीओ डुमरी सुमित प्रसाद के नेतृत्व में निमियाघाट थाना पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया. उक्त मैजिक वाहन में बिना किसी कागजात के कच्चा कोयले की तस्करी की जा रही थी. वाहन चालक, सह-चालक, मालिक तथा अवैध कोयला कारोबार में संलिप्त व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्तों में चालक लक्ष्मण बास्की लेदोडीह, थाना राजगंज, जिला धनबाद और सह-चालक अजय गोप लेदोडीह, थाना राजगंज, जिला धनबाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. छापेमारी दल में निमियाघाट थाना प्रभारी पुअनि राणा जंग बहादुर सिंह, पुअनि प्रणीत पटेल के अलावे पुलिस बल के जवान शामिल थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










