आपसी विवाद में पति ने पत्नी की ली जान

Updated:
विज्ञापन
आपसी विवाद में पति ने पत्नी की ली जान

पीरटांड़ थानांतर्गत चिलगा पंचायत के काशाकेंद गांव में आपसी विवाद में पति ने पत्नी की जान ले ली है. शराब सेवन को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी को मौत की नींद सुला दी.

विज्ञापन

पीरटांड़. पीरटांड़ थानांतर्गत चिलगा पंचायत के काशाकेंद गांव में आपसी विवाद में पति ने पत्नी की जान ले ली है. शराब सेवन को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी को मौत की नींद सुला दी. रविवार को एक तालाब से महिला का शव बरामद किया गया है. हत्यारोपी को भी गिरफ्तार कर पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है. ग्रामीणों ने हत्यारोपी पति को पुलिस को सौंप दिया.

ग्रामीणों ने निभाया फर्ज : बताया जाता है कि शनिवार देर शाम काशाकेंद निवासी वृद्ध दंपती छुटू मरांडी व मंझली देवी के बीच विवाद हो गया. विवाद का कारण शराब सेवन बताया जा रहा है. आरोप है कि पति छुटू मरांडी आवेश में आकर अपनी पत्नी मंझली देवी (50) को मारकर मौत की नींद सुला दी. चर्चा है कि शव को छुपाने के उद्देश्य से आरोपी ने गांव के सामने के तालाब में डाल दिया होगा. रविवार को जब ग्रामीणों ने तालाब में शव तैरता देखा तो गांव में सनसनी फैल गयी. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पीरटांड़ पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी है. ग्रामीणों ने आरोपी को भी पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है.

पुलिस जुटी है कार्रवाई में : पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. पीरटांड़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है. परिजनों ने बताया कि दंपती में हमेशा विवाद होता रहता था. शनिवार शाम को भी विवाद हुआ था. रविवार को तालाब से पत्नी का शव बरामद हुआ है. बताया कि मृतक के सिर पर गहरे जख्म के निशान हैं. पीरटांड़ थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है. हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola