Giridih News: हर्षोल्लास व श्रद्धा से मनाया गया हरितालिका तीज का पर्व
Author Mayank tiwari
Updated:
विज्ञापन

Giridih News: भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा को सजाया और उन्हें फूल, फल, मिठाई और विशेष रूप से तैयार किए गए पकवान अर्पित किए. शहर के मुख्य मंदिरों में महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की और तीज कथा सुनी.
विज्ञापन
गिरिडीह जिले में सुहागिन महिलाओं ने मंगलवार को हरितालिका तीज का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया. महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए निर्जला व्रत रखी.
सुबह से ही मंदिरों में पहुंचने लगे थे श्रद्धालु
सुबह से ही शहर के विभिन्न मंदिरों में और घरों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया था. पर्व की शुरुआत सुबह स्नान और पवित्रीकरण के बाद हुई. महिलाओं ने सज-धज कर, पारंपरिक परिधानों में तीज की पूजा की. इस दौरान उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा को सजाया और उन्हें फूल, फल, मिठाई और विशेष रूप से तैयार किए गए पकवान अर्पित किए. शहर के मुख्य मंदिरों में महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की और तीज कथा सुनी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










