ePaper

Giridih News :लोकतंत्र के उत्सव में आधी आबादी का दबदबा

Updated at : 23 Feb 2026 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :लोकतंत्र के उत्सव में आधी आबादी का दबदबा

Giridih News :शहर की सरकार चुनने के लिए सोमवार को गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में गजब का उत्साह देखा गया. इस चुनावी महाकुंभ में सबसे खास बात महिलाओं की भागीदारी रही. धूप और घर के कामकाज की व्यस्तता को पीछे छोड़कर महिलाएं सुबह से ही लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान केंद्रों पर उमड़ पड़ीं.

विज्ञापन

मतदान की प्रक्रिया सुबह शुरू होते ही विभिन्न बूथों पर मतदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया था. सुबह 9 बजे के बाद तो नजारा बिल्कुल उत्सव जैसा हो गया. शहर के विभिन्न वार्डों में स्थित मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी-लंबी कतारें देखी गयी. क्या युवा और क्या बुजुर्ग, हर वर्ग की महिलाओं में अपना ‘नगर प्रमुख’ चुनने की होड़ दिखाई दी. कई बूथों पर पुरुषों की तुलना में महिलाओं की कतारें ज्यादा लंबी नजर आईं.

परिवार के साथ पहुंचीं महिला मतदाता :

मतदान केंद्रों पर महिलाएं अकेले नहीं, बल्कि पूरे उत्साह के साथ परिवार के साथ पहुंच रही थीं. कोई अपने पति के साथ, तो कोई अपनी सास या बहू के साथ वोट डालने आई. पहली बार वोट डालने वाली युवतियों में भी सेल्फी लेने और लोकतंत्र का हिस्सा बनने का विशेष क्रेज देखा गया. इस बार मतदान के लिए बैलेट पेपर (मत पत्र) का प्रयोग किया गया. प्रत्येक मतदाता को दो अलग-अलग मतपत्र दिए जा रहे थे. मेयर पद के लिए गुलाबी निर्धारित रंग का बैलेट पेपर, जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए सफेद रंग का बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान किया. मतदाताओं ने अपनी पसंद के प्रत्याशी के चुनाव चिन्ह पर मुहर लगाकर पूरी गोपनीयता के साथ बैलेट बॉक्स में अपना मत डाला.

महिलाएं बोलीं- विकास और मूलभूत सुविधाओं के मुद्दे पर दिया वोट

मतदान कर बाहर निकलीं महिलाओं ने बताया कि विकास के मुद्दे पर उन्होंने वोट किया है. महिलाओं ने कहा कि उनके मुख्य मुद्दों में शहर में नियमित और साफ पेयजल की आपूर्ति, जल जमाव से मुक्ति और बेहतर ड्रेनेज सिस्टम, गलियों में स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा, वार्डों में साफ-सफाई की मुकम्मल व्यवस्था शामिल है. कहा कि हमने ऐसी सरकार चुनने के लिए वोट दिया है जो हमारे वार्ड की छोटी-छोटी समस्याओं को प्राथमिकता दे. साफ-सफाई और पानी हमारी सबसे बड़ी जरूरत है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola