Giridih News: जिला पर्यटन संवर्धन परिषद के शासी निकाय की बैठक, डीसी ने दिये कई निर्देश

Updated at : 06 May 2025 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: जिला पर्यटन संवर्धन परिषद के शासी निकाय की बैठक, डीसी ने दिये कई निर्देश

Giridih News: डीसी सह जिला पर्यटन संवर्धन परिषद, गिरिडीह के अध्यक्ष नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद (समिति) के शासी निकाय की बैठक हुई. बैठक में अधिसूचित पर्यटन स्थलों के विकास के लिए योजनाओं का चयन व क्रियान्वयन की समीक्षा की गयी. साथ ही नये पर्यटन स्थलों के चयन से संबंधित समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये.

विज्ञापन

बैठक में जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला ने बताया कि गिरिडीह जिले में विभिन्न श्रेणी में कुल 43 पर्यटन स्थल अधिसूचित हैं. सभी अधिसूचित पर्यटन स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं में साइनेज, डस्टबिन, सीटिंग बेंच एंड ड्रिंकिंग वाटर अधिष्ठान, गिरिडीह जिले के विभिन्न अधिसूचित पर्यटन स्थलों पर आवश्यकतानुसार सोलर लाइट की व्यवस्था-अधिष्ठापन समेत अन्य से संबंधित प्रस्ताव को क्रम वार समिति के समक्ष रखा गया, जिस पर सर्वसम्मति से विचार विमर्श करते हुए निर्णय लिया गया.

विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिया निर्देश

जिलान्तर्गत विभिन्न मदों/विभागों से चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की गयी एवं कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. गिरिडीह जिले के लोकसभा क्षेत्र के सांसद के जनप्रतिनिधि, सभी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं जनप्रतिनिधियों, जिला परिषद् सदस्य द्वारा अपने क्षेत्र अंतर्गत नये पर्यटन स्थल को अधिसूचित करने के संबंध में विचार विमर्श करते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव को जिला स्तर से अनुमोदित कराते हुए विभाग को भेजने का निर्णय लिया गया. साथ ही जमुआ प्रखंड अंतर्गत डी श्रेणी में अधिसूचित पर्यटन स्थल ””””लंगटाबाबा समाधी स्थल ” को सी श्रेणी अपग्रेड करने का प्रस्ताव दिया गया, जिससे जिले के पर्यटन स्थलों का विकास किया जा सके.

बैठक में विधायक समेत ये लोग रहे मौजूद

बैठक में डुमरी विधायक जयराम महतो, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, जमुआ विधायक डॉ मंजू कुमारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी गिरिडीह, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता एनआरइपी, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, सभी संबंधित जिला पर्यटन संवर्धन परिषद के सदस्य, जिला खेल कार्यालय से जिला पर्यटन विशेषज्ञ एवं सभी कर्मचारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola