पांच दिनों से घर में काम करने वाली बच्ची गायब
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पचंबा थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर में एक मकान में काम करने वाली किशोरी संदिग्ध स्थिति में पांच दिनों गायब होने का मामला प्रकाश में आया है.
विज्ञापन
पचंबा थाना क्षेत्र के कृष्णानगर से गायब हुई है बच्ची
गिरिडीह. पचंबा थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर में एक मकान में काम करने वाली किशोरी संदिग्ध स्थिति में पांच दिनों गायब होने का मामला प्रकाश में आया है. इसे लेकर बच्ची की मां ने पचंबा थाना में आवेदन देकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है. शकुंतला देवी पति भोला पासवान ने कहा है कि उसकी 12 वर्षीय बच्ची पचंबा के कृष्णानगर में दामोदर मोदी के घर में काम करती है. पिछले पांच दिनों से उसकी बच्ची का कोई अता-पता नहीं है. जब भी दामोदर से पूछते हैं, तो वह कहता है कि तुम्हारी बेटी कोडरमा शादी में गयी हुई है, तो कभी कहता है तुम्हारी बेटी पीरटांड़ के चिरकी में है. कहा कि पिछले तीन-चार दिनों से पूरा परिवार परेशान है. अब मकान मालिक कह रहा है कि हमलोग कुछ भी नहीं जानते हैं.जादू टोना के जरिये बच्ची को वापस करने का कर रहा दावा :
शकुंतला ने कहा कि वे लोग काफी गरीब परिवार से हैं. किसी तरह दूसरे के घरों में साफ-सफाई व खाना बनाने का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. पिछले तीन माह से उसकी बेटी दामोदर मोदी के यहां काम कर रही है. कहा कि शुक्रवार को जब वह उसके घर गयी और रोने लगे तो मकान मालिक ने कहा कि यदि तुम्हारी बेटी का कोई पुराना कपड़ा है तो लेकर आओ, जादू से तुम्हारी बेटी को वापस ला देंगे. इससे पूरा परिवार डर गया और पचंबा थाना पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी दी.मामला संज्ञान में है, जल्द होगी कार्रवाई : डीएसपी
डीएसपी कौशर अली ने बताया कि बच्ची के गायब होने की जानकारी मिली है. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और बच्ची की तलाश की जा रही है. बहुत जल्द बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया जायेगा. पुलिस हर ऐंगल से मामले की जांच-पङताल कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










