Giridih News: गांडेय में यूथ मोबिलाइजेशन शिविर का आयोजन
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 11 Mar 2025 11:25 PM
Giridih News: मौके पर जेएसएलपीएस सखी मंडल की महिलाओं ने अतिथियों का झारखंडी टोपी एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया. मुखिया अकबर अंसारी ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए अधिक से अधिक युवतियों से इस योजना से लाभ उठाने की अपील की. कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इसे धरातल पर उतारने में जेएसएलपीएस की महिलाएं सहयोग कर रही हैं.
प्रखंड मुख्यालय परिसर में जेएसएलपीएस के बैनर तले दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत यूथ मोबिलाइजेशन शिविर का आयोजन किया गया. बतौर मुख्य अतिथि उप प्रमुख किशोर मुर्मू, विशिष्ट अतिथि डोकीडीह के मुखिया अकबर अंसारी, स्किल के जिला प्रबंधक आदित्य शर्मा, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक संदीप मिंज, बीपीओ सुनील वैराग्य समेत अन्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उपप्रमुख किशोर मुर्मू ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ें और हुनरमंद होकर महिलाओं को प्रेरित करें. मोबिलाइजेशन शिविर को संबोधित करते हुए फील्ड थीमेटिक कॉर्डिनेटर रामचंद्र चौधरी ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना बेरोजगार युवक युवतियों के लिए महत्वाकांक्षी योजना है. इस योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षित कर बड़ी बड़ी कंपनियों में जॉब प्लेसमेंट दिया जाता है. आवासीय निशुल्क प्रशिक्षण में अठारह से पैंतीस आयु वर्ग के सभी युवा इस स्कीम से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीपीएम संदीप मिंज ने की. मौके पर समन्वयक बसंत कुमार वर्मा, मो. फरीद, मोहन पंडित, टीपू सुल्ताना, टुनटुन कुमार साह, पीआरपी लीलो कुमार दास, रजनीश कुमार तुरी, उदय कुमार वर्मा, दीपक महतो, जेआरपी सरवर आलम, शोएब अख्तर, गंगोत्री कुमारी मुर्मू, बेबी देवी, सीएल एफ अध्यक्ष कुसुम कुमारी, रिंकू वर्मा, बिमला देवी, नीलम कुमारी, बैंक सखी गुड़िया कुमारी, सोनी देवी, सरिता कुमारी, राधिका देवी, फूलमणि टुडू, रिंकू राय, प्रेमलता कुमारी, प्रियंका कुमारी, धनेश्वरी देवी, अर्चना देवी, गंगोत्री कुमारी टुडू, संतोषी देवी, बबीता देवी, धर्मेंद्र कुमार, जिला लेखपाल अभिषेक सिन्हा, फील्ड थीमेटिक कॉर्डिनेटर रविंद्र वर्मा समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










