Giridih News: चोरी की बाइक के साथ एक युवक हिरासत में
Published by :MAYANK TIWARI
Published at :27 Apr 2025 10:11 PM (IST)
विज्ञापन

Giridih News: पचंबा थाना की पुलिस ने रविवार को चोरी की बाइक के साथ एक युवक को भी हिरासत में लिया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों पहले पचंबा इलाके से एक बाइक को चोरों ने टपा लिया था, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी.
विज्ञापन
चोरी की जांच के क्रम में पुलिस को सीसीटीवी कैमरे से कुछ फुटेज मिली जिसके आधार पर पुलिस की टीम ने कार्यवाई शुरू की. पचंबा थाना की पुलिस ने पचंबा थाना क्षेत्र के नावाटांड़ स्थित एक घर में छापामारी की.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने युवक को पकड़ा
छापेमारी के दौरान पुलिस की टीम ने एक युवक हिरासत में लेते हुए उसके पास से एक बाइक भी बरामद की. बताया गया कि वह बाइक चोरी की है. फिलहाल पुलिस कुछ भी इस मामले में बताने से इंकार रही है. पुलिस का कहना है की सोमवार को मामले का खुलासा करेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










