Giridih News: बेमौसम बरसात से फसलों पर बुरा असर, कीमत आसमान पर

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: बेमौसम बरसात से फसलों पर बुरा असर, कीमत आसमान पर

Giridih News: बीते दिनों हुई बेमौसम बरसात के कारण गरमा (जेठुआ) फसल की खेती पर बहुत बुरा असर पड़ा है. कद्दू, झींगा, खीरा, टमाटर और हरी मिर्च की फसल को इससे काफी नुकसान हुआ है, जिससे इनकी कीमतें बढ़ गई हैं. फसल को पहुंची क्षति से पहले कृषकों को नुकसान उठाना पड़ा, अब कीमतें बढ़ जाने से आम आदमी पर इसका असर पड़ रहा है.

विज्ञापन

वर्तमान समय में कद्दू 20 रुपये से बढ़कर 30 रुपये प्रति किलोग्राम, झींगा 20 रुपये से बढ़कर 30 रुपये प्रति किलोग्राम, खीरा 20 रुपये से बढ़कर 30 रुपये प्रति किलोग्राम, टमाटर 20 रुपये से बढ़कर 30 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। इसके अलावे हरी मिर्च की कीमत 50 रुपये से बढ़कर 80 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी है. कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी की जेब पर असर पड़ रहा है. टमाटर और हरी मिर्च की कीमत में और बढ़ोतरी का अनुमान है, जिससे आम आदमी की परेशानी और बढ़ सकती है.

बारिश के बाद खेतों में भरा पानी

कृषकों द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक बारिश के कारण खेतों में पानी जमा हो गया है, जिससे मिट्टी से सटे लतदार फसल की उपज और पौधे खराब हो गये हैं. अधिकांश फसल के पौधे की जड़ सड़ जाने की वजह से फसल बेकार हो गई है, फलस्वरूप इसकी आपूर्ति घट गयी है और कीमत बढ़ गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola