Giridih News: फायरिंग करने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, भेजे गये जेल
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 16 Apr 2025 11:33 PM
Giridih News: नगर थाना की पुलिस ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार युवकों की पहचान कोलडीहा मोहल्ला निवासी फाज हुसैन उर्फ मोहम्मद आशिक और मोहम्मद यशिन के रूप में हुई है.
बताया गया की यह कार्रवाई 14 अप्रैल को नगर थाना में दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर की गयी. कोलडीहा के ही निवासी मोहम्मद जलील अहमद ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी पर हमला करने की नीयत से दो युवकों ने गोली चलायी थी.
छापेमारी में पुलिस ने धर दबोचा
पुलिस ने गंभीरता से मामले की जांच शुरू की और दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गयी. बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. नगर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शिकायत मिली थी. इसके बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










