Giridih News: युवती को लेकर फरार हुआ युवक, परिजन परेशान

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 15 Apr 2025 12:28 AM

विज्ञापन

Giridih News: मजदूरी करने की बात बताकर घर से निकला युवक पड़ोस की एक युवती को लेकर फरार हो गया. खोजबीन के बाद दोनों का पता नहीं चलने पर सोमवार को युवक के परिजनों ने बेंगाबाद थाना में आवेदन दिया और दोनों की बरामदगी की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

मामला फिटकोरिया पंचायत का है. दिये आवेदन में युवक के पिता ने कहा है कि उसका पुत्र एक ईंट प्लांट में मजदूरी करता है. अन्य दिनों की तरह रविवार को भी वह मजदूरी करने गया था. दोपहर में घर आकर खाना खाया और काम करने जाने की बात बताकर घर से निकला. देर शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू हुई. इसी दौरान पता चला कि पड़ोस की एक युवती भी घर से गायब है.

मामले को लेकर हुई थी पंचायती

बताया कि पूर्व से ही दोनों एक दूसरे से बातचीत होती थी. मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर पंचायत भी हुई थी. इसमें दोनों ने आगे से कोई संबंध नहीं रखने की बात कही थी. युवक के पिता ने कहना है कि शादी की नीयत से दोनों घर से फरार हुए हैं. बताया जाता है कि युवती एक विद्यालय में इंटर की छात्रा है. वह अपनी सहेली के साथ रविवार को घर से निकली.

सहेली के साथ गयी बाजार, वहीं से युवक के साथ फरार हो गयी

सहेली के साथ एक बाजार पहुंची और वहां इंतजार कर रहे युवक के साथ वे फरार हो गयी. जबकि, उसकी सहेली वापस घर लौट आयी. बताया जाता है किदोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है. इधर, बेंगाबाद पुलिस का कहना है कि दोनों बालिग है. दोनों की खोज की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola