Giridih News: बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने किशोर की मौत

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने किशोर की मौत

Giridih News: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित अंबाडीह में बुधवार की शाम सड़क दुर्घटना में 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. मृतक की पहचान मोहनपुर निवासी विजय कुमार वर्मा के पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई.

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमन अपने दोस्तों के साथ खेलने घर के पास स्थित नदी किनारे मैदान गया हुआ था. खेल खत्म होने के बाद वह अपने घर वापस लौट रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक बालू लदे ट्रैक्टर ने उसे पीछे से धक्का मार दिया. धक्का लगने के बाद वह सड़क पर गिर गया. ट्रैक्टर उसे रौंदते हुए मौके से फरार हो गया. घटना के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर जुटे और मामले की जानकारी किशोर के परिजनों को दी.

अस्पताल में चिकितिसकों ने घोषित किया मृत

परिजनों के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर मोहल्ले के कई लोग भी सदर अस्पताल पहुंचे और घटना पर शोक व्यक्त किया. जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. परिजनों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर कड़ी सजा देने और उचित मुआवजा देने की मांग की है. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि ट्रैक्टर का पता लगाया जा रहा है. जल्द ही ट्रैक्टर व चालक को चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola