Giridih News: कोयला लदी बाइक की चपेट में आने से छात्र घायल

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 12 Mar 2025 10:54 PM

विज्ञापन

Giridih News: बेंगाबाद के सभी सड़क अलसुबह से दोपहर तक कोयला लेकर जाने वाली बाइकों के काफिले के चंगुल में रहती है. गिरिडीह से कोयला लेकर बेंगाबाद के विभिन्न मार्गों से होकर बिहार बोर्डर तक पहुंचने के बाद, वहां से बड़ वाहनों से भेजा जाता है. ओवरलोड बाइक देखकर राहगीर सहमे रहते हैं.

विज्ञापन

सड़कों पर लगातार दुर्घटना हो रही है. बुधवार को बिशनपुर-बहादुरपुर मुख्य सड़क पर चकरदहा गांव के पास पैदल स्कूल जा रहे छात्र विकास कुमार सिंह कोयला लेकर जा रही बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद बाइक चालक अनियंत्रित होकर गिर गया.

स्थानीय ग्रामीणों ने घायल छात्र को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया वहीं कोयला लेकर जा रहे धंधेबाज की पिटाई कर दी. इलाज खर्च वहन करने की बात पर मामला शांत हुआ.

कार्रवाई से बेखौफ दिन में खपाते हैं बिहार में कोयला

बताया जाता है कि बेंगाबाद के बनहत्ती-छोटकीखरगडीहा, बहादुरपुर-बिशनपुर, गमतरिया-नैयाडीह सहित अन्य सड़कों से बाइक से कोयला लेकर जाने वाले वाहनों का कतार लगा रहता है. सुबह से लेकर दोपहर तक यह सिलसिला जारी रहता है. बाइक सवार ओवरलोड कोयला लेकर तेज रफ्तार जाते हैं.

इससे राहगीरों को परेशानी होती है. ग्रामीण सड़क पूरी तरह कोयला ढोने वालों के कब्जे में रहती है. इससे ग्रामीण भयभीत रहते हैं. वह सहमे-सहमे रास्ता पार करते हैं. कोयला लेकर जाने वाले धंधेबाजों का गुट हावी रहता है और राहगीरों को धमकाता भी है. कभी-कभी मारपीट की भी घटना होती है.

पुलिसिया कार्रवाई से बेखौफ होकर कोयला को बिहार में खपाया जा रहा है. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि जल्द ही छापेमारी अभियान चलाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola