Giridih News: नौ दिन में दूसरी बार स्कूल में तोड़फोड़, गेट व नल तोड़े

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: नौ दिन में दूसरी बार स्कूल में तोड़फोड़, गेट व नल तोड़े

पिछले नौ दिनों के भीतर आदर्श उच्च विद्यालय बुधूडीह में दूसरी बार तोड़फोड़ की घटना सामने आयी है. बीते 15 मार्च को तोड़फोड़ व चोरी के बाद 23 मार्च की रात फिर से स्कूल में तोड़फोड़ होने से स्कूल प्रबंधन परेशान है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 8.30 बजे जब रात्रि प्रहरी सिद्धोर हांसदा स्कूल पहुंचे, तो मुख्य द्वार को टूटा पाया. इसके बाद उन्होंने प्राचार्य व अन्य शिक्षकों को इसकी सूचना दी. सूचना पर प्राचार्य रामप्रसाद मंडल, शिक्षक प्रमोद राम, कार्यालय सहायक छोटेलाल वर्मा आदि वहां पहुंचे तो देखा कि मुख्य गेट का एक पल्ला व नल टूटा है.

इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने अहिल्यापुर पुलिस को सूचना दी. बताया कि इससे पहले बीते 15 मार्च को भी अराजक तत्वों ने आदर्श उच्च विद्यालय के मेन गेट का ताला समेत अन्य दो कमरों का ताला तोड़कर तोड़फोड़ की थी. इसके अलावा कार्यालय में रखें कई महत्वपूर्ण कागजात फाड़ दिया था.

इस क्रम में कार्यालय की अलमारी तोड़कर 15000 नगद व अन्य सामानों चोरी कर ली थी. बताया कि लगातार तोड़फोड़ व चोरी की घटना से स्कूल प्रबंधन परेशान है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है.

जांच की जा रही है : थाना प्रभारी

इधर अहिल्यापुर थाना प्रभारी गुलाम गौस हुस्सामी ने कहा कि सूचना मिली है. पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola