Giridih News: होली को ले शांति समिति की बैठक, कई मुददों पर चर्चा
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 11 Mar 2025 11:09 PM
Giridih News: होली में शांति व्यवस्था को लेकर मंगलवार को गांडेय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गयी. इंस्पेक्टर कमाल खान व सीओ मो हुसैन ने लोगों को जिला प्रशासन के गाइडलाइंस की जानकारी दी. कहा कि नेचुरल रंग का प्रयोग करें एवं जबरदस्ती किसी को रंग न लगाएं.
कहा कि अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कोई पोस्ट सोशल मीडिया पर न डालें. कहा कि पुलिस प्रशासन लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 24 घंटे तत्पर रहेगी. किसी तरह का हुड़दंग कर माहौल खराब करनेवाले असामाजिक तत्वों पर आमजन भी नजर रखें और किसी तरह की घटना होने पर अविलंब पुलिस प्रशासन को सूचित करें. रमजान का दूसरा जुमा भी होली को पड़ रहा है, इसलिए प्रेम, शांति और भाईचारगी का परपिचय दें. इस दौरान प्रमुख राजकुमार पाठक, सामाजिक कार्यकर्ता हाजी मो उस्मान, मुखिया दशरथ किस्कू, मो अकबर व अमृतलाल पाठक ने लोगों को सौहार्दपूर्ण माहौल में मिलजुलकर त्योहार मनाने का आह्वान किया. पुलिस इंस्पेक्टर मो कमाल खान ने प्रमुख राजकुमार पाठक व अन्य को अबीर लगाकर होली की मुबारकबाद दी. मौके पर शिक्षक सुधीर गुप्ता, जीतेंद्र मंडल, सुरेश हांसदा, जयमंगल राय, अंथोनी स्वामी, मो आशिक, विकास पाठक, मो जाकिर, झरी पंडित, राजकुमार रविदास, शहाबुद्दीन कादरी, बैजनाथ राणा, मेहताब अंसारी, हैदर अंसारी, मो कलाम आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










