Giridih News: युवक का शव गांव पहुंचने पर पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: युवक का शव गांव पहुंचने पर पसरा मातम

Giridih News: बीते मंगलवार देर शाम को सड़क दुर्घटना में बिरनी थाना क्षेत्र के तेतरिया सलैडीह निवासी विजय साव की मौत हो गयी थी. इसके बाद बुधवार को उसका शव बिरनी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया.

विज्ञापन

मृतक का शव के घर पहुंचते ही परिवारों की चीत्कार से इलाका गूंज उठा. मृतक का इकलौता बेटा विनय कुमार मुंबई से बुधवार शाम को घर पहुंचा और शाम को ही ग्रामीणों के सहयोग से शव का अंतिम संस्कार किया गया.

पीड़ित परिवार से मिलकर दी सांत्वना

प्रमुख रामू बैठा, भाजपा नेता देवनाथ राणा, राजदेव साव, ग्रामीण अर्जुन साव, त्रिभुवन साव मृतक के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और दुख जताया. सभी ने मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola