Giridih News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 12 Mar 2025 10:57 PM

विज्ञापन

Giridih News: सड़क दुर्घटना में घायल झांझ निवासी जयदेव वर्मा के 35 वर्षीय पुत्र सदानंद वर्मा की मौत इलाज के दौरान धनबाद के एक निजी अस्पताल में मंगलवार की रात हो गया. परिजन शव को लेकर बुधवार की सुबह गांव लाये. शव घर पहुंचते ही परिवार के सदस्य रोने लगे. परिवार की होली मातम में पसर गयी. मृतक की पत्नी बबीता देवी, वृद्ध माता-पिता व दो पुत्री व एक पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल था.

विज्ञापन

बिना पोस्टमार्टम कराये ग्रामीणों के सहयोग से बुधवार की दोपहर को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. सूचना पर प्रमुख रामू बैठा, पूर्व मुखिया प्रेमचंद कुशवाहा, मुखिया विष्णुदेव वर्मा, पंसस विजय राय गांव पहुंचे परिजनों को सांत्वना दी. बता दें कि मंगलवार की शाम कोडरमा-कोवाड़ मुख्य मार्ग पर मरकोडीह छतवां के पास वाहन ने युवक की बाइक में धक्का मार दिया था. इसमें सदानंद गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने युवक की पहचान कर घटना की जानकारी परिवारवालों को दी. ग्रामीणों ने युवक को इलाज के लिए बिरनी सीएचसी में भर्ती कराया. प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सा पदाधिकारी ने उसे धनबाद रेफर कर दिया था. परिजन रात में ही उसे लेकर धनबाद चले गये थे, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola