ePaper

धान की बोरियों के बीच छिपाकर बिहार ले जा रहे थे शराब, पपरवाटांड़ टोल टैक्स के पास उत्पाद विभाग ने पकड़ा

Updated at : 05 Jul 2024 1:18 PM (IST)
विज्ञापन
giridih news liquor smuggling in jharkhand

धान की बोरियों के नीचे दबा रखे थे अंग्रेजी शराब के 700 कार्टून. फोटो : प्रभात खबर

Giridih News: गिरिडीह जिले में उत्पाद विभाग के अधिकारी उस वक्त चौंक गए, जब उन्होंने देखा कि एक ट्रक पर धान की बोरियों के बीच करीब 10 लाख रुपए की शराब लदी है.

विज्ञापन

Giridih News|गिरीडीह, मृणाल सिन्हा : गिरिडीह जिले में अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वाला गिरोह एक बार फिर से सक्रिय हो गया है. शराब माफिया अलग-अलग राज्यों से शराब की बड़ी खेप मंगाकर उसे अलग-अलग तरीके से बिहार पहुंचाने में जुट गए हैं.

परवाटांड़ के टोल टैक्स के पास ट्रक में मिली 700 पेटी अंग्रेजी शराब

इसका खुलासा शुक्रवार को तब हुआ, जब उत्पाद विभाग की टीम ने धान की बोरियों के बीच छुपाकर ले जाई जा रही है करीब 700 से अधिक पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी. उत्पाद विभाग की टीम ने पपरवाटांड़ के टोल टैक्स के पास एक ट्रक को पकड़ा, जिसमें भारी मात्रा में शराब लदी थी.

ट्रक से उतारकर रखी गई धान की बोरियां. फोटो : प्रभात खबर

गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक 14 चक्का वाला ट्रक, जिसका नंबर एनएल 01 क्यू 9257 है, में अवैध रूप से शराब की बड़ी खेप की ढुलाई हो रही है. शराब की यह खेप गिरिडीह के रास्ते बिहार ले जायी जा रही है. सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने इलाके में नाकेबंदी कर वाहनों की तलाश करनी शुरू कर दी.

चौंक गए ट्रक की तलाशी लेने वाले अधिकारी

वाहनों की तलाशी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली कि उक्त ट्रक पपरवाटांड़ के टोल टैक्स के समीप खड़ा है. इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर तलाशी शुरू कर दी. टीम ने जब ट्रक की तलाशी ली, तो अधिकारी और कर्मी चौंक गए.

ट्रक से शराब के कार्टूनों को उतारने में लगा मजदूर. फोटो : प्रभात खबर

हरियाणा और चंडीगढ़ में बनी विदेशी शराब ले जा रहे थे बिहार

इस ट्रक में उत्पाद विभाग की टीम को धान की बोरियों के बीच में भारी मात्रा में हरियाणा और चंडीगढ़ में बनी अलग-अलग कंपनियों की विदेशी शराब की पेटियां मिलीं. हालांकि, शराब माफिया मौके पर से भाग गए, लेकिन एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया. उससे पूछताछ की जा रही है.

बरामद शराब की कीमत करीब 10 लाख रुपए

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ट्रक में 700 पेटी शराब थी, जिसकी कीमत 10 लाख रुपए के आसपास है. चर्चा है कि उत्पाद विभाग के कुछ कर्मचारियों ने ट्रक को पकड़ने के बाद उसे छोड़ने की तैयारी की थी, लेकिन मांग के अनुरूप पैसे नहीं मिले. इसी बीच वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना मिल गई. उत्पाद विभाग को गिरिडीह के कुछ सफेदपोश की तलाश है, जो शराब की खेप बिहार भेज रहे थे.

ट्रक की तलाशी लेने पर चौंक गए उत्पाद विभाग के अधिकारी. फोटो : प्रभात खबर

Also Read

Crime News: दूध के वाहन में शराब की तस्करी, रांची-चतरा सीमा से पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

झारखंड से बिहार ले जायी जा रही 26 पेटी विदेशी शराब कार से जब्त, बैरियर तोड़ भागे तस्कर

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola