Giridih News: पटरी पर लौट रहा है घोड़थंभा में जनजीवन

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 19 Mar 2025 11:40 PM

विज्ञापन

Giridih News: छह दिन पहले घोड़थंभा में हुई आगजनी के बाद यहां तनाव फैला हुआ था. धीरे-धीरे यहां का जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है. हालांकि एक सहमापन अब भी लोगों में साफ देखा जा सकता है.

विज्ञापन

हालांकि अब स्थानीय लोग अपने दैनिक कामकाज की ओर लौटने लगे हैं. कपड़ा, होटल, सैलून, सड़क व गलियों में लोगों की आवाजाही और आनेवाले पवित्र त्योहार ईद की खरीदारी करने लोग बाजार में आकर रौनक बढ़ाने लगे हैं. बुधवार को घोड़थंभा में साप्ताहित हाट लगती है. इससे बाजार सामान्य दिनों की तरह खुला हुआ नजर आया, पर लोगों में रौनक नहीं दिख रही थी और ना ही पहले की भांति घोड़थंभा में भीड़ दिखी. प्रशासन भी इसमें पहल करने में जुटा हुआ है, ताकि लोग अपने पूर्व स्थल पर दुकान लगाकर जीवन बसर कर सकें. वहीं सामान्य स्थिति बनाए रखने के लिए सीआरपीएफ तथा पुलिस के जवानों की अतिरिक्त टुकड़ी को बाजार में डयूटी पर लगाया गया है. कई जवानों की ड्यूटी सुबह से लेकर शाम तक दुकानों की छत पर लगा दी गयी थी, ताकि जवान दूर से बाजार पर नजर रख सकें. वहीं खोरीमहुआ के एसडीओ अनिमेष रंजन, एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, डीएसपी नीरज कुमार सिंह, बीडीओ देवेंद्र दास, सीओ गुलजार अंजुम सहित कई अधिकारी लगातार वहां का जायजा ले रहे हैं. इन सबके बीच बच्चे अब बेखौफ अपने-अपने विद्यालय की ओर जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola