Giridih News: हाट बाजार में आधा दर्जन मोबाइल की चोरी, नाबालिग समेत दो रंगे हाथ पकड़ाये

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: हाट बाजार में आधा दर्जन मोबाइल की चोरी, नाबालिग समेत दो रंगे हाथ पकड़ाये

Giridih News: एक माह पहले भी हाट बाजार से एक दर्जन मोबाइल फोन की चोरी हुई थी. ग्रामीणों ने एक नाबालिग को भी पकड़कर पुलिस को सौंपा था. लेकिन बाद में उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था. लगातार हो रही चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है.

विज्ञापन

गावां हाट बाजार में बुधवार को खरीदारी करने पहुंचे आधा दर्जन लोगों के मोबाइल की चोरी हो गयी. इस दौरान ग्रामीणों ने एक नाबालिग और युवक को रंगे हाथ मोबाइल फोन चोरी करते हुए पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. गावां मुस्लिम टोला निवासी नौशाद आलम, हरनी निवासी मो कयूम, जोड़ासिमर निवासी उमेश राउत, हरला निवासी राकेश यादव समेत आधे दर्जन लोगों की मोबाइल फोन की चोरी हुई है.

पीड़ितों ने बताया…

नौशाद आलम ने बताया कि वह इंडियन बैंक से कुछ काम कराकर नीचे उतरे और बाजार में फल सब्जी का भाव पूछ रहे थे, इसी बीच मेरे पॉकेट से फोन गायब हो गया. मो कयूम और उमेश राउत ने बताया कि वह हाट बाजार में फल-सब्जी की खरीदारी कर रहे थे. इसी बीच फोन की चोरी हो गयी. बाद में अन्य व्यक्ति का फोन चोरी करते हुए ग्रामीणों ने नाबालिग और युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया.

सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना पर जिप सदस्य पवन चौधरी आदि भी पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी. बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग और युवक को पकड़कर थाने ले आयी, पूछताछ की जा रही है. दोनों बार-बार अपना नाम और पता बदलकर बता रहे हैं. गौरतलब है कि एक माह पहले भी हाट बाजार से एक दर्जन मोबाइल फोन की चोरी हुई थी. ग्रामीणों ने एक नाबालिग को भी पकड़कर पुलिस को सौंपा था. लेकिन बाद में उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था. लगातार हो रही चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola