Giridih News: बगोदर में छात्रावास का दरवाजा तोड़कर दो लाख के सामानों की चोरी

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: बगोदर में छात्रावास का दरवाजा तोड़कर दो लाख के सामानों की चोरी

Giridih News: बगोदर बाजार स्थित शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान डाइट के कैंपस छात्रावास में चोरी हो गयी. चोर लगभग दो लाख का सामान ले गये. इसकी सूचना बगोदर पुलिस को दी गयी है.

विज्ञापन

छात्रावास प्रभारी प्रो. उमा द्विवेदी ने बताया कि चोरी की जानकारी तब हुई, जब डाइट परिसर के पुराने छात्रावास को खोला गया. बताया कि होली से पहले भी उक्त छात्रावास को खोलकर देखा गया था, तब सभी सामान सही तरीके से रखा मिला था. इधर, शनिवार को जब छात्रावास को साफ सफाई के लिए खोला गया तो पीछे हिस्से के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई मिली, वहीं सारा सामान बिखरा हुआ था. वहां रखे चार इन्वर्टर, बैटरी, मोटर, पंखा, बक्शा, कड़ाही, डेग समेत कई बर्तन गायब थे. इसकी अनुमानित कीमत दो लाख रुपये है. बता दें कि उक्त डाइट परिसर में चहारदीवारी नहीं है. इसके कारण शाम शाम ढलने के बाद वह नशेड़ियों और जुआरियों का अड्डा जमता है. बगोदर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola