Giridih News: दो दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा सह परामर्श शिविर का समापन

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: दो दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा सह परामर्श शिविर का समापन

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन ने देवरी प्रखंड में संचालित 20 बाल मित्र ग्रामों के लोगों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा जांच सह परामर्श शिविर लगाया. इसका समापन रविवार को हो गया.

विज्ञापन

शिविर के पहले दिन शनिवार को तिलकडीह पंचायत के गरही में 208 तथा रविवार को को घसकरीडीह पंचायत के महतोधरान में 120 मरीजों की जांच कर दवा दी. आयोजन को सफल बनाने में पाटलावती सेवा सदन के जनरल फिजिशियन डॉ संजय कुमार, डॉ अशोक कुमार, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राजन कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रियंका कुमारी ने सहयोग किया. बाल मित्र ग्राम के युवा मंडल, महिला मंडल, बाल पंचायत सदस्य सहित डॉक्टरों की टीम तथा फाउंडेशन के सुरेंद्र सिंह, मुकेश मिश्रा, पंकज कुमार, विनय बेसरा, सबिया हांसदा, मनीषा मरांडी, सरीफुल आदि ने सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola