Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक का 86 वां स्थापना दिवस मना
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 23 Jun 2025 2:41 AM
विज्ञापन
Giridih News: ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक कार्यकर्ताओं ने बेंगाबाद में रविवार को पार्टी का 86वां स्थापना दिवस मनाते हुए देश की आजादी पार्टी तथा जनसंघर्ष में शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. साथ ही वर्तमान में जनता के ज्वलंत मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया.
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र मंडल व संचालन रामलाल मंडल ने किया. मुख्य अतिथि पार्टी नेता राजेश यादव थे. आजादी के आंदोलन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अतुलनीय भूमिका तथा उनके समाजवादी व्यवस्था के तहत देश के पुनर्निर्माण के सपनों पर प्रकाश डाला गया. कहा गया कि देश को समाजवादी रास्ते की ही जरूरत है, ताकि एक वर्ग व शोषण विहीन समृद्ध राष्ट्र का निर्माण हो सके.
पूंजीवाद-साम्राज्यवाद के रास्ते पर चल दुनिया विनाश की कगार पर : राजेश
मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा पूंजीवाद-साम्राज्यवाद के रास्ते दुनिया विनाश की कगार पर खड़ी हो गई है. देश के भीतर भी जनता खुशहाल नहीं है. ऐसे में समाजवाद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस का रास्ता ही विकल्प बचा है. मौजूदा समय केंद्र एवं झारखंड सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आम जनों को संगठित कर आंदोलन में उतरना होगा. इस दौरान हूल दिवस पर गांडेय में जल-जंगल-जमीन पर जनता का अधिकार दो सम्मेलन करने तथा नौ जुलाई को केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी आम हड़ताल का समर्थन में बेंगाबाद में प्रदर्शन करने की घोषणा की गयी. कार्यक्रम में शिवनंदन यादव, शंभु ठाकुर, मनोज यादव, फौदार सिंह, भीम सिंह, संजय चौधरी, शंभु तुरी, बिरजू कोल, बहादुर यादव, सुनील राणा, महेंद्र साव, चोवा रजक, चंदन कुमार, मुकेश यादव, महेश निराला, नंदलाल रजक, सुखदेव गोस्वामी, भूदाली पंडित, प्रदीप यादव, छोटेलाल यादव, धनेश्वर दास, बहादुर दास, लक्ष्मण रजक, माला पंडित, शंकर यादव, किशोर यादव आदि थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










