Giridih News: पुआल के मचान में लगी आग, अफरातफरी

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: पुआल के मचान में लगी आग, अफरातफरी

Giridih News: सरिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन स्थित चंद्रमारणी में बुधवार की दोपहर पुआल रखे एक मचान में आग लग गयी, जिससे अफरातफरी मच गयी.

विज्ञापन

भुक्तभोगी रूपेश मंडल ने बताया कि बुधवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे वह खाना खाकर मजदूरी के लिए घर से निकल कर कुछ दूर गया था. इस बीच उसके घर के सामने रखे पुआल के मचान में आग लगने की सूचना मिली. शोरगुल सुनकर वह वापस घर आया.

नीय लोगों की सक्रियता से कुछ ही मिनट में आग पर काबू पाया गया

इस बीच परिवार तथा पड़ोस के लोग आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे. कड़ी धूप में आग की लपट काफी तेज निकल रही थी. कुछ ही देर में पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया. स्थानीय लोगों की सक्रियता से कुछ ही मिनट में आग पर काबू पाया गया.

पुआल और लकड़ियां जलकर खाक

आग लगने से पुआल तथा कुछ लकड़ियां जलकर राख हो गयी. इससे उसे 10 हजार का नुकसाम हुआ. आशंका जतायी जाती है कि बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola