ePaper

Giridih News: खलिहान में लगी आग, 40 हजार रुपये कीमत का धान व पुआल जलकर राख

Updated at : 05 Dec 2024 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: खलिहान में लगी आग, 40 हजार रुपये कीमत का धान व पुआल जलकर राख

Giridih News: सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह पंचायत अंतर्गत गांव स्थित एक खलिहान में आग लग गयी. इससे लगभग 40 हजार रुपये कीमत का धान और पुआल जलकर राख हो गया. घटना गुरुवार की दोपहर लगभग 3 बजे की है.

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार भुक्तभोगी किसान मुनव्वर अंसारी तथा मुंशी मियां अपने खलिहान में काम कर रहे थे. देखा कि उनके खलिहान में रखे धान से धुआं निकल रहा था. इसकी जानकारी टोले मोहल्ले के लोगों को दी गयी. जब तक लोग आज पर काबू पाते तब तक सारा धान व पुआल आग की चपेट में आ चुका था. घटना की सूचना पाकर सरिया पुलिस भी पहुंचीं. बताया जाता है कि खलिहान के बगल के खेत में लोगों ने खरपतवार को जलाया था. संभवत: उसी की चिंगारी से खलिहान में आग पकड़ी होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola