Giridih News: रोजगार सेवकों ने नहीं संभाला था पदभार, इसी बीच बीडीओ ने फिर जारी कर दिया ट्रांसफर ऑर्डर

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: रोजगार सेवकों ने नहीं संभाला था पदभार, इसी बीच बीडीओ ने फिर जारी कर दिया ट्रांसफर ऑर्डर

Giridih News: बेंगाबाद बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू अपने एक फैसले से इन दिनों चर्चा में हैं. बीडीओ ने 22 मई को पांच रोजगार सेवकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की थी. इनमें बड़कीटांड़, कर्णपुरा, मधवाडीह, सोनबाद और भंडारीडीह के रोजगार सेवक शामिल थे.

विज्ञापन

महज पांच दिन बाद ही बीडीओ ने एक नया आदेश जारी कर चार रोजगार सेवकों को दूसरी पंचायत में पदभार संभालने को कहा है. मजे की बात यह है कि पांचों रोजगार सेवकों ने इससे पूर्व की पंचायत में कार्यभार भी नहीं संभाला था. एक रोजगार सेवक पर बीडीओ की मेहरबानी दिखी है. वह कर्णपुरा से मधवाडीह भेजे गये थे. नये आदेश में उन्हें पुन: कर्णपुरा में तैनाती मिल गयी है. 22 मई के आदेश में बड़कीटांड़ के रोजगार सेवक को सोनबाद, मधवाडीह को कर्णपुरा, सोनबाद को भंडारीडीह और भंडारीडीह को बड़कीटांड़ पंचायत भेजा गया था. बीडीओ ने सभी को एक सप्ताह के अंदर नयी आवंटित पंचायत में पदभार ग्रहण करने को कहा था. वे पदभार संभालते, इससे पूर्व नया आदेश आ गया.

बीडीओ के नये आदेश में क्या है

27 मई को जारी नये आदेश में जरूआडीह पंचायत के रोजगार सेवक को फिटकोरिया, फिटकोरिया को सोनबाद, मधवाडीह को कर्णपुरा, कर्णपुरा को भंडारीडीह, भंडारीडीह को मधवाडीह और सोनबाद को जरूआडीह पंचायत में कार्यभार संभालने को कहा गया है. कर्णपुरा पंचायत के रोजगार सेवक हासिम हुसैन को पहले मधवाडीह भेजा गया था. नये आदेश में उन्हें पुनः कर्णपुरा आवंटित किया गया है. रोजगार सेवकों के तबादले से 10 दिनों से संबंधित पंचायतों में मनरेगा की डिमांड नहीं कट पा रही है. इसकी जानकारी मुखिया ने बीडीओ को दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola