Giridih News: मंत्री से मिला शाकद्विपीय ब्राह्मण महासंघ का प्रतिनिधि मंडल

Giridih News: बगोदर के तिरला गांव में आधे दर्जन ब्राह्मण परिवार के सामाजिक बहिष्कार के मामले को लेकर शाकद्विपीय ब्राह्मण महासंघ का एक प्रतिनिधि मंडल झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिला और उन्हें सारी स्थिति से अवगत कराया.
महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने बताया कि इस मामले को लेकर महासंघ की एक बैठक भी हुई है जहां ब्राह्मण परिवार के सामाजिक बहिष्कार की तीखी आलोचना की गयी. उन्होंने कहा कि कानून से अलग हटकर कुछ असामाजिक तत्वों के इशारे पर फरमान जारी किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. कहा कि यह अजीब स्थिति है कि जिन लोगों ने गांव के लोगों के हित के लिए जमीन दान में दी, काली मंडा बनवाया, उन्हीं लोगों को आज गांव में तंग किया जा रहा है. बताया कि मंत्री जी को सारे तथ्यों से अवगत करा दिया गया है. मंत्री ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया.
पूजा और मेला में किया जा रहा है व्यवधान : मुखिया
इधर तिरला गांव की मुखिया सरिता देवी ने बताया कि ग्रामीणों के साथ गांव में एक बैठक की गयी है जिसमें चैती काली पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि कुछ ब्राह्मण परिवार पूजा और मेला में बेवजह व्यवधान डाल रहे हैं. ऐसे लोगों की निंदा की गयी है. बताया कि चैती काली पूजा मेला परिसर की व्यवस्था पूर्वजों के द्वारा किया जाता रहा है और लंबे अर्से से मेला का आयोजन होता रहा है.सीआई और अमीन कर रहे हैं जमीन की जांच : सीओ
इधर बगोदर के सीओ मुरारी नायक ने कहा कि पूरा मामला उनके संज्ञान में है. उन्होंने कहा कि जमीन को लेकर विवाद है. जमीन की जांच के लिए सीआई और अमीन को प्रतिनियुक्त किया गया है. बताया कि बुधवार को भी सीआई और अमीन ने स्थल पर जाकर जांच की है. जमीन पर पूरी रिपोर्ट आने के बाद वरीय अधिकारियों को वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




