ePaper

Giridih News: गठबंधन की राज्य सरकार आम जनता के लिए समर्पित : सिरिवेला

Updated at : 02 Oct 2024 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: गठबंधन की राज्य सरकार आम जनता के लिए समर्पित : सिरिवेला

Giridih News: इंडिया गठबंधन के साथ इसे बंटने नहीं देंगे. उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ को जीतने की बात कही. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, प्रदेश सचिव अजय कुमार सिन्हा, नरेश वर्मा, डॉ मंजू कुमारी, अशोक विश्वकर्मा, एमएल विश्वकर्मा सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे.

विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह प्रदेश सह प्रभारी डॉ सिरिवेला प्रसाद ने कहा कि राज्य की गठबंधन सरकार आम जनता के लिए समर्पित है. कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जायें और उन्हें योजनाओं का जानकारी दें. उक्त बातें डॉ प्रसाद ने बुधवार को गिरिडीह के एक होटल में आयोजित संवाद आपके साथ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि जनता के लिए गठबंधन सरकार कई योजनाएं संचालित कर रखी हैं, जिसका लाभ भी लोगों को मिल रहा है. कहा कि आज देश को बांटने वाली ताकतें सक्रिय हो रही हैं. इंडिया गठबंधन के साथ इसे बंटने नहीं देंगे. उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ को जीतने की बात कही. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, प्रदेश सचिव अजय कुमार सिन्हा, नरेश वर्मा, डॉ मंजू कुमारी, अशोक विश्वकर्मा, एमएल विश्वकर्मा सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे. इसके बाद उन्होंने प्रखंड कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी बातें सुनीं. बैठक से पूर्व उन्होंने गांधी चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद पार्टी कार्यालय में भी दोनों विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण किया. वृद्धा आश्रम में फल वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola