Giridih News: चेन छिनतई के मास्टरमाइंड को भेजा जेल, बाइक चालक अब भी फरार

Updated at : 28 Apr 2025 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: चेन छिनतई के मास्टरमाइंड को भेजा जेल, बाइक चालक अब भी फरार

Giridih News: गिरिडीह शहर में लगातार हो रही चेन छिनतई की घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मुफस्सिल थाना की पुलिस ने चेन छिनतई की घटनाओं को वारदात देने वाले मास्टरमाइंड आलोक भगत (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

पुलिस ने छिनतई में इस्तेमाल की गयी बाइक भी बरामद कर ली है. जानकारी के अनुसार हालिया चेन छिनतई की घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा था जिसमें आरोपी की पहचान हो गयी. इसी आधार पर रविवार की सुबह करीब 6 बजे मुफस्सिल थाना पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ला में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान आलोक भगत को उसके दो रिश्तेदारों के साथ हिरासत में लिया गया. थाने में कड़ी पूछताछ के बाद तीनों से बयान लिए गये. आलोक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद उसके दो रिश्तेदारों को छोड़ दिया गया. पुलिस ने आलोक के पास से वह कपड़ा भी बरामद किया जिसे पहनकर वह छिनतई की वारदात को अंजाम देता था. फिलहाल पुलिस बाइक चला रहे उसके साथी की तलाश में जुटी हुई.

एड्रेस पूछने के बहाने महिलाओं को बनाता था निशाना

चेन छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने वाला आरोपी आलोक भगत काफी शातिर तरीके से वारदातों को अंजाम देता था. पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि वह और उसका साथी बाइक पर सवार होकर सड़क पर चल रही या घर के बाहर खड़ी महिलाओं को पहले निशाना बनाते थे और फिर एड्रेस पूछने के बहाने उनके करीब पहुंचते थे.

पहले करता था रेकी

चश्मदीदों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सामने आया है कि आरोपी पहले रेकी करता था वह यह देखता था कि किस महिला के गले में सोने की चेन है और वह कितनी सतर्क है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola