Giridih News: सड़क हादसे में बोकारो के युवक की मौत

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 04 Jun 2025 10:37 PM

विज्ञापन

Giridih News: मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत लटकट्टो पिकेट के पास बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

मृतक की पहचान बोकारो जिले के तेनुघाट निवासी अमित कश्यप के रूप में हुई है. वह अपने साले की सगाई में शामिल होने के लिए गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र स्थित पैसरागढ़ स्थित अपनी ससुराल आया हुआ था. सगाई समारोह के बाद वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान लटकट्टो पिकेट के पास एक तेज रफ्तार टाटा मैजिक वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हुए और तुरंत मधुबन पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. बुधवार को सदर अस्पताल में मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम किया गया. वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मधुबन पुलिस ने घटनास्थल से टाटा मैजिक वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola