Giridih News: धूमधाम से मनाया गया बाहा पर्व

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: धूमधाम से मनाया गया बाहा पर्व

Giridih News: तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित सिदो कान्हू की प्रतिमा के समीप मंगलवार को आदिवासी कल्याण समिति की ओर से बाहा पर्व सरहुल धूमधाम से मनाया गया.

विज्ञापन

आयोजन की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सोनू हेंब्रम ने की. जबकि संचालन समिति के सचिव एनएसियस हेंब्रम ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में तिसरी के अंचल अधिकारी अखिलेश प्रसाद उपस्थित थे. सीओ मांदर की थाप पर थिरकते नजर आये. वहीं आदिवासी समाज के युवा युवतियों ने मांदर और झाल के साथ जमकर नृत्य किया और हर्ष के साथ सरहुल का त्योहार मनाया.

मौके पर ये लोग रहे मौजूद

मौके पर प्रखंड के उप प्रमुख बैजू मरांडी, रामी मरांडी, अनिता हंसदा, हरीश हांसदा, कैलू बेसरा, मोती मरांडी, सुनीता हेंब्रम,मेरी किस्कू, सामेल मुर्मू, पोलूष मरांडी, तिलका हांसदा, प्रेम मरांडी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola