Giridih News: बच्चों की लड़ाई में बड़े भिड़े, दोनों पक्षों से सात घायल

Updated at : 05 Mar 2025 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: बच्चों की लड़ाई में बड़े भिड़े, दोनों पक्षों से सात घायल

Giridih News: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गपैय में मंगलवार की रात दो पक्षों में झड़प हो गयी. दोनों पक्षों में हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गये. सभी का इलाज बुधवार को गिरिडीह के सदर अस्पताल में चल रहा है.

विज्ञापन

घटना में एक पक्ष से प्रमिला देवी, रेखा कुमारी, पूजा कुमारी, सुनील कुमार और सबिया देवी घायल हैं. वहीं दूसरे पक्ष से मुन्नी देवी और पिंटू शर्मा घायल हैं. पहले पक्ष से घायल प्रमिला देवी आरोप लगाते हुए कहा कि बीती रात घर के बाहर उनका बेटा सुनील कुमार अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. इस दौरान उनलोगों के बीच झगड़ा शुरू हो गया. इसके बाद दूसरे पक्ष के सुजीत शर्मा की पत्नी, मनोज शर्मा की पत्नी, काजल कुमारी, मीना देवी, मुन्नी देवी, सुजीत शर्मा, मनोज शर्मा, रोहित राणा और बिट्टू राणा इनके घर के अंदर घुस गये और गालियां देने लगे और जातिसूचक शब्द भी बोलने लगे और घर के अंदर घुसकर सभी के साथ बुरी तरह से मारपीट करने लगे काफी माना भी किया गया, लेकिन वह लोग नहीं सुने. इसके बाद घायल अवस्था में ही सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. वहीं दूसरे पक्ष से घायल मुन्नी देवी ने आरोप लगाया है कि वह बैंक से अबुआ आवास का पैसा निकाल कर आई थी. इसके बाद उक्त लोगों के द्वारा पैसे को छिनतई का प्रयास किया गया. इसके बाद मारपीट की घटना हुई. मामले को लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुए विधि सम्मत कार्यवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola