Giridih news: नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार

Giridih news: घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की पचंबा थाना क्षेत्र की है. कुछ दिन पहले उसके भाई ने पचंबा थाना में आवेदन देकर नाबालिग बहन को भगा ले जाने का आरोप लगाया था.
नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भाग ले जाने के आरोप में पचंबा थाना की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. आरोपी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह निवासी दीपक कुमार रजक के रूप में हुई है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की पचंबा थाना क्षेत्र की है. कुछ दिन पहले उसके भाई ने पचंबा थाना में आवेदन देकर नाबालिग बहन को भगा ले जाने का आरोप लगाया था. इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद जांचकर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




