Wi-Fi यूजर्स के लिए खास Airtel प्लान, ₹1849 में पूरे साल रहेगा नंबर एक्टिव
एयरटेल रिचार्ज प्लान
आपके घर में अगर Wi-Fi लगा हुआ है और आप सिर्फ नंबर एक्टिव रखने के लिए हर महीने रिचार्ज करते-करते परेशान हो गए हैं, तो Airtel का सस्ता एनुअल प्लान आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. जानिए यहां इस प्लान के बारे में डिटेल्स में.
आज के समय में ज्यादातर घरों में Wi-Fi कनेक्शन लगा होता है, जिससे मोबाइल डेटा की जरूरत काफी कम हो जाती है. लेकिन इसके बावजूद नंबर एक्टिव रखने के लिए हर महीने रिचार्ज करना पड़ता है. ऐसे में Airtel का एक प्लान यूजर्स के लिए काम का साबित हो सकता है, जो एक बार रिचार्ज करने पर पूरे साल की टेंशन खत्म कर देता है, वो भी सस्ते में.
Airtel का 1849 रुपये वाला प्लान
Airtel अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के प्रीपेड प्लान्स ऑफर करता है, जिनमें अलग-अलग वैलिडिटी और सुविधाएं मिलती हैं. इन्हीं में से एक 1849 रुपये वाला प्लान भी है, जो लंबी वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में यूजर्स को 365 दिनों यानी पूरे एक साल की वैलिडिटी मिलती है. इसके साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है. साथ ही पूरे साल के लिए 3600 फ्री SMS भी मिलते हैं.
हालांकि, इस प्लान में मोबाइल डेटा शामिल नहीं है. अगर आपको डेटा की जरूरत होती है, तो इसके लिए अलग से डेटा पैक लेना होगा.
किन यूजर्स के लिए है सही ऑप्शन?
Airtel का यह प्लान खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिनके घर में पहले से Wi-Fi कनेक्शन मौजूद है और जिन्हें मोबाइल डेटा की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ती. इसके अलावा, जिन्हें सिर्फ कॉलिंग की सुविधा चाहिए, वे भी इस प्लान को रिचार्ज कर सकते हैं.
ध्यान रहे, रिचार्ज प्लान की कीमत में कभी भी बदलाव हो सकता है. इसलिए रिचार्ज करने से पहले कीमत एयरटेल के ऑफिशियल साइट पर जरूर चेक कर लें.
यह भी पढ़ें: सस्ता में नंबर रखना है एक्टिव? Airtel का ₹199 प्लान है अच्छा ऑप्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए