Fuel Credit Card Benefits: क्या आपका क्रेडिट कार्ड भी पेट्रोल पर पैसे बचाता है? जानें स्मार्ट सेविंग ट्रिक्स

फ्यूल क्रेडिट कार्ड के बेनिफिट्स (freepik)
Fuel Credit Card Benefits: क्या आप भी गाड़ी के फ्यूल खर्च से परेशान हैं? जानें कैसे एक सही क्रेडिट कार्ड आपके पेट्रोल बिल को कम कर सकता है और आपको रिवॉर्ड पॉइंट्स का फायदा दिला सकता है.
Fuel Credit Card Benefits: गाड़ी चलाना अब सस्ता नहीं रहा है. ऑफिस जाना हो या बच्चों को स्कूल छोड़ना, महीने भर का तेल का खर्चा बजट बिगाड़ देता है. हम पेट्रोल-डीजल के दाम तो कम नहीं कर सकते, लेकिन पेमेंट करने का तरीका बदलकर कुछ पैसे जरूर बचा सकते हैं. आइये जानतें हैं कैसे.
फ्यूल क्रेडिट कार्ड कैसे बचाते हैं आपके पैसे?
जब आप नॉर्मल कार्ड या कैश के बजाय ‘फ्यूल क्रेडिट कार्ड’ से पेमेंट करते हैं, तो बैंक आपको हर बार कुछ पैसे वापस (Cashback) देता है. साथ ही, पेट्रोल पंप पर लगने वाला एक्स्ट्रा 1% चार्ज (Surcharge) भी माफ हो जाता है. सुनने में यह 1% छोटा लगता है, पर साल भर में यह हजारों की बचत करा सकता है.
कार्ड लेने से पहले क्या चेक करें?
हर कार्ड हर पेट्रोल पंप पर काम नहीं करता. कुछ कार्ड Indian Oil के लिए अच्छे होते हैं, तो कुछ HP या Bharat Petroleum के लिए. इसलिए वही कार्ड चुनें, जिसका पंप आपके घर या ऑफिस के पास हो. यह भी देख लें कि महीने में आप ज्यादा से ज्यादा कितनी बचत कर सकते हैं, क्योंकि इसकी एक लिमिट होती है.
नुकसान से कैसे बचें?
सबसे जरूरी बात क्रेडिट कार्ड का बिल हमेशा टाइम पर भरें. अगर आपने बिल भरने में देरी की, तो बैंक इतना ब्याज लगा देगा कि आपकी सारी बचत मिट्टी में मिल जाएगी. कार्ड का इस्तेमाल सिर्फ उतना ही करें जितना आप चुका सकें.
कितनी होगी कुल बचत?
मान लीजिए आप महीने में 6,000 रुपये का तेल डलवाते हैं. कार्ड की मदद से आप साल भर में 2,000 से 3,000 रुपये तक आराम से बचा सकते हैं. यह कोई जादू नहीं है, बस आपके ही खर्च किए हुए पैसों का एक हिस्सा रिवॉर्ड के रूप में आपको वापस मिल जाता है.
ये भी पढ़ें: बर्बाद कर सकता है आपका पहला क्रेडिट कार्ड, अगर इग्नोर की ये 4 बातें!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Soumya Shahdeo
सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




