Giridih News: जिले के छह विधानसभा सीटों के लिए 33 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

Giridih News: विधानसभा चुनाव को लेकर गिरिडीह जिले के विभिन्न विधानसभा सीटों से सोमवार को कई दिग्गजों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया.
विधानसभा चुनाव को लेकर गिरिडीह जिले के विभिन्न विधानसभा सीटों से सोमवार को कई दिग्गजों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. इस निमित धनवार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी, गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी, डुमरी विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी एवं बगोदर विधानसभा क्षेत्र से भाकपा माले प्रत्याशी विनोद सिंह सहित इतने प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. इस दौरान नामांकन के पश्चात विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया. भाजपा ने गिरिडीह व डोरंडा में चुनावी जनसभा आयोजित किया जिसमें मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए. वहीं डुमरी विधानसभा क्षेत्र में झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी की नामांकन के पश्चात चुनावी जनसभा हुई जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए. बता दें कि सोमवार को डुमरी विधानसभा क्षेत्र से चार प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया, वहीं बगोदर विधानसभा क्षेत्र से चार, धनवार विधानसभा क्षेत्र से 11, गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से सात, गांडेय विधानसभा क्षेत्र से 6 व जमुआ विधानसभा क्षेत्र से 1 प्रत्याशी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. नामांकन को लेकर सोमवार को दिनभर गहमा-गहमी की स्थिति रही. विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जुलूस व रोड शो का आयोजन किया गया. इस वजह से जगह-जगह जाम की स्थिति उत्पन्न रही.
गिरिडीह विधानसभा
1. निर्भय कुमार शाहाबादी – भाजपा2. नवीन आनंद चौरसिया – जेएलकेएम
3. आरती सिंह – झारखंड जनक्रांति मोर्चा (ज)4. कैशर जमाल अंसारी – निर्दलीय5. सुनैना पाठक – निर्दलीय6. अजीत राय – फारवर्ड ब्लॉक
7. डॉ बी हेंब्रम – बहुजन मुक्ति पार्टीडुमरी विधानसभा
1. बेबी देवी – झामुमो
2. यशोदा देवी – आजसू3. अब्दुल मोबिल रिजवी – राष्ट्रीय जनक्रांति मोर्चा4. रोशन लाल तुरी – निर्दलीय
धनवार विधानसभा
1. बाबूलाल मरांडी – भाजपा2. निरंजन राय – निर्दलीय3. दीपा देवी – निर्दलीय4. गोपी कृष्ण यादव – निर्दलीय
5. अभिषेक कुमार साहू – जेबीकेएसएस6. मृत्युंजय कुमार – भारतीय जनजागरण गांधीवादी पार्टी
7. अरविंद पासवान – बहुजन मुक्ति पार्टी8. इमरान अंसारी – निर्दलीय9. ब्रह्मदेव टुडू – निर्दलीय10. रामेश्वर प्रसाद – निर्दलीय
11. अखिलेश्वर साव – निर्दलीयबगोदर विधानसभा
1. विनोद कुमार सिंह – भाकपा माले
2. श्रिकांत प्रशाद – निर्दलीया3. बासो महतो – निर्दलीया प्रत्याशी
4. केदार पांडेय – निर्दलीया प्रत्याशीगांडेय विधानसभा
1. अर्जुन बैठा – आजाद समाज पार्टी2. राजेश कुमार – ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक3. कौशर आजाद – बहुजन समाज पार्टी4. मो आशिफउद्दीन – आपकी विकास पार्टी
5. रामेश्वर दुसाध – निर्दलीय6. अकील अख्तर – झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चाजमुआ विधानसभा
1. देवानंद हाजरा – समाजवादी पार्टी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




