Giridih News: दो अलग-अलग दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 28 Apr 2025 11:09 PM

विज्ञापन

Giridih News: सरिया क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला की मौत हो गयी. वहीं एक युवक घायल हो गया.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सरिया थाना क्षेत्र के कंचनपुर निवासी सुखन साव की पत्नी पोदीना देवी रविवार को अपने छोटे पुत्र सोनू साव के साथ विष्णुगढ़ प्रखंड के करगालो गांव अपने एक रिश्तेदार के घर विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थी. इसी क्रम में भगत सिंह चौक सरिया के आसपास वह बाइक से असंतुलित होकर गिर गयी. इसमें उसे गंभीर चोट आयी.

रांची ले जाने के दौरान हुई मौत

स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे हजारीबाग में भर्ती कराया गया.डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया. रांची ले जाने के दौरान महिला की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस को नहीं दी गयी है हादसे की जानकारी

घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय पंसस अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना सरिया पुलिस को नहीं दी गयी है. सोमवार की सुबह शव को हजारीबाग से कंचनपुर गांव लाया गया, जहां अंतिम संस्कार हुआ.

दूसरी घटना में बाइक से गिरकर युवक घायल

इधर, दूसरी घटना में कंचनपुर निवासी संजय सिंह का बड़ा पुत्र सुनील कुमार सिंह के बाइक से गिरकर घायल हो गया. वह सुबह लगभग नौ बजे हजारीबाग से अपने घर आने के क्रम में सरिया कोयरीडीह रोड के झरहा नाला के पास सामने से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने धक्का मार दिया. इसमें सुनील का पैर टूट गया. उसका इलाज धनबाद में चल रहा है. उसकी स्थिति सामान्य बतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola