Giridih: आक्रोश दिवस के रूप में मनेगा झारखंड मुक्ति मोर्चा का 51वां स्थापना दिवस, आएंगी कल्पना सोरेन

Giridih: गिरिडीह जिले में झामुमो का आक्रोश दिवस 4 मार्च को मनाया जाएगा. इसमें सीएम चंपाई सोरेन के साथ-साथ पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल होंगी.
Giridih News Today: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गिरिडीह जिला का 51वां स्थापना दिवस समारोह (4 मार्च) को आक्रोश दिवस के रूप में मनाया जायेगा. इसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. कार्यक्रम को लेकर शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों को होर्डिंग व हरा झंडा से पाट दिया गया है. शहरी क्षेत्र के मुख्य मार्गों में दो दर्जन से अधिक तोरण द्वार बनाये गये हैं. गिरिडीह झंडा मैदान में मुख्य समारोह होगा. यहां भव्य तैयारी की गयी है.
गिरिडीह में आक्रोश दिवस के मुख्य अतिथि होंगे चंपाई सोरेन
स्थापना दिवस सह आक्रोश दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन होंगे. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहेंगी. इनके अलावा कई मंत्री, विधायक तथा पूर्व विधायक भी मौजूद रहेंगे. झामुमो जिला समिति रविवार को तैयारी को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा है.
15 दिन से पंचायत स्तर पर निकल रही है न्याय यात्रा
कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सभी प्रखंडों में संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं. चूंकि स्थापना सह आक्रोश दिवस को लेकर पिछले एक पखवारा से पंचायत स्तर पर न्याय यात्रा निकाली जा रही है. झामुमो नेताओं का दावा है कि कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित होंगे. दोपहर तीन बजे से कार्यक्रम शुरू होगा. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा.
Also Read : गिरिडीह संसदीय क्षेत्र : भाजपा और झामुमो का आमने-सामने मुकाबला
भाजपा की नीतियों का पर्दाफाश करने का लिया है निर्णय
एलइडी के माध्यम से भाजपा की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करने का भी निर्णय लिया गया है. रविवार को झामुमो जिला कार्यालय में झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की और तैयारी को लेकर निर्देश दिये.
तैयारी की मॉनिटरिंग करते रहे सुदिव्य सोनू और सरफराज अहमद
वहीं, दूसरी ओर गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय के पूर्व विधायक डॉ सरफराज अहमद दिनभर मॉनिटरिंग करते रहे. जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि स्थापना सह आक्रोश दिवस को लेकर सभी तैयारी पूरी हो गयी है. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से झामुमो कार्यकर्ताओं, समर्थकों व आदिवासी समाज के लोगों में आक्रोश है.
Also Read : झारखंड : झामुमो जिला समिति की बैठक, चुनावों का वर्ष है 2024, तैयार रहें कार्यकर्ता
विधानसभा चुनाव की हार अब तक नहीं पचा पाई भाजपा : संजय सिंह
उन्होंने कहा कि केंद्र की तानाशाह सरकार ने लोकतंत्र पर हमला किया है. झारखंड की मौजूदा हालात हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ यह व्यवहार आदिवासी होने की वजह से हुआ. कहा कि भाजपा पिछले विधानसभा चुनाव में हुई पराजय को पचा नहीं पायी है.
भाजपा की साजिश का चुनावों में देंगे माकूल जवाब : झामुमो
उन्होंने आगे कहा कि जब से हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने थे, उसी दिन से भाजपाइयों का एक बड़ा धड़ा उनकी सरकार गिराने में दिन-रात एक किये हुए था. श्री सिंह ने कहा कि भाजपा के इस साजिश का माकूल जवाब आने वाले चुनावों में दिया जायेगा. मौके पर जिला सचिव महालाल सोरेन, अजीत कुमार पप्पू, गौरव कुमार, प्रदोष कुमार, देवराज, दिलीप रजक, टुन्ना सिंह, राकेश कुमार व अन्य मौजूद थे.
Also Read : गिरिडीह : हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ निकाली न्याय यात्रा
पहली बार स्थापना दिवस समारोह में कल्पना सोरेन
स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन शामिल होंगी. झामुमो जिला समिति उनका जगह-जगह भव्य स्वागत करेगी. उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है. श्रीमती कल्पना के संबोधन को सुनने के लिए कार्यकर्ता व समर्थक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

माना जा रहा है कि वह मंच से अपने भाषण में भाजपा पर जोरदार हमला करेगी. कार्यक्रम में मंत्री बेबी देवी, हफीजुल अंसारी, टुंडी विधायक मथुरा महतो, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय पूर्व विधायक डॉ सरफराज अहमद, पूर्व विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा, निजामुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहेंगे.
झारखंड नहीं झुकेगा, झारखंडी नहीं टूटेंगे : सुदिव्य
विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि झामुमो के 51वें स्थापना दिवस को आक्रोश दिवस के रूप में मनाने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया है. झामुमो कार्यकर्ता व झारखंड की जनता यह मानती है कि हमारे नेता हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी अन्यायपूर्ण व द्वेषपूर्ण है. भाजपा ने राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उनकी गिरफ्तारी करवायी है.

जनता व कार्यकर्ता अपना आक्रोश प्रकट करने के लिए गिरिडीह में इकट्ठा हो रहे हैं. कहा कि षड्यंत्रकारी ताकत यह देखें कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी ने झारखंडियों और झामुमो के मनोबल को कमजोर होने नहीं दिया है. सोमवार के कार्यक्रम में यह दिखेगा कि झारखंड नहीं झुकेगा और झारखंडी नहीं टूटेंगे. इस अन्याय व साजिश के खिलाफ झामुमो आक्रमक लड़ाई लड़ेगा.
भाजपा के षड्यंत्र का होगा पर्दाफाश : डॉ सरफराज
गांडेय के पूर्व विधायक डॉ सरफराज अहमद ने कहा कि आक्रोश दिवस के माध्यम से भाजपा के षड्यंत्र का पर्दाफाश किया जायेगा. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से झारखंड की जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है. कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार के खिलाफ हुंकार भरा जायेगा.

कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन कार्यक्रम में भाग लेंगी. उनका भव्य स्वागत किया जायेगा. पूर्व सीएम श्री सोरेन की गिरफ्तारी के बाद पंचायतों में न्याय यात्रा निकाली जा रही है, जिसमें षड्यंत्र के तहत उनकी गिरफ्तारी पर आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है. कहा कि झंडा मैदान में जनसैलाब उमड़ेगा.
Table of Contents
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




