ePaper

गिरिडीह : हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ निकाली न्याय यात्रा

Updated at : 01 Mar 2024 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व सीएम हेमंत सोरेन

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन

लोगों ने हेमंत सोरेन के जेल जाने के विरोध में निकाली न्याय यात्रा. लोगों ने जमकर नारे लगाए.

विज्ञापन

झामुमो ने गुरुवार को सरिया में न्याय यात्रा निकाली. इसमें बगोदर विधानसभा क्षेत्र के काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए. यात्रा रेलवे ट्रैक्शन कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय से शुरू होकर पूरे सरिया बाजार से गुजरी. झंडा चौक में नुक्कड़ सभा हुई. यात्रा के दौरान ढोल-मांदर के साथ पहुंचे दर्जनों लोगों जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा, हेमंत सोरेन जिंदाबाद, भाजपा सरकार केंद्रीय एजंसियों का दुरुपयोग करना बंद करो आदि नारा लगाया. संबोधित करते हुए झामुमो जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवन मंडल ने कहा कि झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन लगातार विकास कार्य कर रहे थे. इससे केंद्र की भाजपा सरकार डर गयी. उसे एहसास हो गया था कि झारखंड से भाजपा का सुपड़ा साफ होने वाला है. ऐसे में भाजपा ने केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग करते हुए हेमंत सोरेन को जेल भिजवा दिया. इसका जवाब जनता चुनाव में देकी. नुक्कड़ सभा को झामुमो नेता संतोष हांडी, कृष्णमुरारी पांडेय, साकिर अंसारी, मजीद अंसारी, सिकंदर अंसारी, अशोक मंडल आदि ने संबोधित किया. मौके पर मुस्लिम अंसारी, सादिक अंसारी, बंधन मंडल, रामेश्वर मंडल, जागेश्वर प्रसाद वर्मा, नईमुद्दीन अंसारी, हाजी तैयब, मंजूर अंसारी, जागेश्वर प्रसाद वर्मा, रामेश्वर मंडल, बैजनाथ राम, उपेंद्र मरांडी, शंकर मंडल, नईमुद्दीन अंसारी, हाजी तैयब, मंजूर अंसारी, साकिर अंसारी, सुखदेव मरांडी, मुस्लिम अंसारी, लखन पासवान, सिकंदर पासवान, त्रिवेणी राणा, रफीक अंसारी, काशी मंडल, बासुदेव पासवान, मुरली मंडल, बुधन सोरेन समेत दर्जनों लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola