Giridih News :पहले मोबाइल पर आया संदिग्ध मैसेज, बाद में ठगों ने उड़ाये 64 हजार रुपये

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत खरगडीहा निवासी अमरदीप साव के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 64 हजार रुपये की निकासी कर ली. इस मामले को लेकर पीड़ित ने गिरिडीह साइबर थाना में आवेदन देकर जांच व कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

अमरदीप ने कहा है कि 24 फरवरी को उनके मोबाइल नंबर पर एक संदिग्ध मैसेज आया. मैसेज के जरिये ठगों ने पहले 3600 रुपये का ट्रांजेक्शन दिखाया. मैसेज देखने के कुछ देर बाद ही उसके खाते से 60,000 व फिर 4,000 रुपये, कुल 64,000 रुपये की निकासी कर ली गयी. बताया कि वह अपनी बेटी की शादी के लिए बैंक ऑफ इंडिया की खरगडीहा शाखा में लगातार पैसे जमा कर रहे थे. इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने मैसेज भेजकर ठगी कर ली. वह परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य है. इस घटना के बाद वह गंभीर आर्थिक संकट में फंस गया है. आवेदन के साथ संदिग्ध मैसेज का फोटो कॉपी भी संलग्न किया है. उन्होंने पुलिस से राशि वापस दिलाने की मांग की है.

जांच की जा रही है : थाना प्रभारी

मामले को लेकर साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत ने बताया कि पीड़ित की ओर से आवेदन मिला है. आवेदन के आधार पर पूरे मामले की तकनीकी जांच की जा रही है. जांच में बैंक ट्रांजेक्शन, मोबाइल नंबर और मैसेज को खंगाला जा रहा है. जांच पूरी होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola