Giridih News: दिल्ली में गांडेय के 38 वर्षीय प्रवासी मजदूर की मौत, शव गांव पहुंचते ही उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

Updated:
विज्ञापन

मो.अब्बास(फाइल फोटो),शव पहुंचने के बाद उमड़ी भीड़ | Prabhat Khabar Network

दिल्ली में काम करने वाले गांडेय के 38 वर्षीय प्रवासी मजदूर अब्बास अंसारी की अचानक मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

गांडेय, गिरिडीह : गांडेय प्रखंड के एक प्रवासी मजदूर की दिल्ली में मौत हो गयी. शुक्रवार को मृतक का शव पैतृक गांव पहुंचा, तो अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. जानकारी के अनुसार अहिल्यापुर थाना क्षेत्र की गजकुंडा पंचायत के पहरीडीह निवासी 38 वर्षीय मो. अब्बास अंसारी पिछले 12 वर्षों से दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे. वर्तमान में वह बसंत कुंज के रंगपुरी पहाड़ी इलाके में रह रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

एम्स में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

बीते दो सितंबर की अहले सुबह अचानक अब्बास अंसारी की तबीयत खराब हो गयी. उनके सहयोगी और मित्र आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए एम्स लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. गजकुंडा पंचायत के अन्य गांवों के रहने वाले मजदूरों ने घटना की सूचना परिजनों को दी.

पोस्टमार्टम और कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को शव पैतृक गांव गजकुंडा लाया गया. शव घर पहुंचते ही परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया. वहीं, अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी.

मो.अब्बास(फाइल फोटो),शव पहुंचने के बाद उमड़ी भीड़  | Prabhat Khabar Network
मो.अब्बास(फाइल फोटो),शव पहुंचने के बाद उमड़ी भीड़ | Prabhat Khabar Network
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola