Giridih News: डुमरी के जंगल में 25 हाथियों का झुंड, आठ पंचायतों में दहशत; शाम के बाद घर से नहीं निकलने की अपील

Updated:
विज्ञापन

हाथियों का झुंड | Prabhat Khabar Network

गिरिडीह के डुमरी में 25 हाथियों का झुंड पहुंचा, वन विभाग ने सात पंचायतों के ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

विज्ञापन

गिरिडीह : डुमरी प्रखंड क्षेत्र में एक बार फिर हाथियों के झुंड की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल के अनुसार करीब 25 हाथियों का झुंड बड़की बेरगी पंचायत के छोटकी बेरगी जंगल में मौजूद है. हाथियों की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अंधेरा होने के बाद घर से नहीं निकलने की अपील

वन विभाग ने बड़की बेरगी, बेरहा, सुईयाडीह, ससारखो, जरीडीह, नागाबाद, खुदीसार और जीतकुंडी पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांवों के ग्रामीणों को शाम के बाद विशेष सावधानी बरतने को कहा है. विभाग ने अंधेरा होने के बाद घर से बाहर नहीं निकलने और आसपास के लोगों को भी हाथियों की मौजूदगी की जानकारी देने की अपील की है.

ग्रामीणों से हाथियों के झुंड के आसपास भीड़ नहीं लगाने और हल्ला नहीं करने को कहा गया है. हाथियों को देखने या वीडियो बनाने के लिए उनके करीब जाने से भी बचने की सलाह दी गयी है. विभाग के अनुसार, हाथी आक्रोशित होने पर अचानक हमला कर सकते हैं.

निगरानी कर रही एलिफेंट ड्राइव टीम

वन विभाग की एलिफेंट ड्राइव टीम हाथियों के झुंड की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रही है. झुंड के आगे बढ़ने की दिशा के अनुसार आसपास के ग्रामीणों को समय-समय पर सूचना दी जायेगी. विभाग ने कहा कि दिन के समय हाथियों को नियंत्रित करना संभव नहीं होता है. ऐसे में उनके आसपास लोग एकत्रित हों तो तत्काल वहां से हटकर अपने घर लौट जाएं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola