गिरिडीह पुलिस ने अपहृत नाबालिग को कोलकाता से किया बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 23 Apr 2024 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी युवक

गिरफ्तार आरोपी युवक

गिरिडीह पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि 13 अप्रैल को नाबालिग छात्रा के पिता ने आवेदन देकर अपनी बेटी के गायब होने की सूचना दी थी. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी.

विज्ञापन

मृणाल कुमार, गिरिडीह : गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के पपीलो गांव से अपहृत एक नाबालिग छात्रा को पुलिस ने कोलकाता से सकुशल बरामद कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने गावां थाना क्षेत्र के कोभरवा गांव निवासी अफताब अंसारी और तिसरी थाना क्षेत्र के पपीलो निवासी मो. निसार नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी एसपी दीपक कुमार ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में दी.

पिता ने आवेदन देकर पुलिस को दी थी जानकारी

गिरिडीह पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि 13 अप्रैल को नाबालिग छात्रा के पिता ने आवेदन देकर अपनी बेटी के गायब होने की सूचना दी थी. जहां उन्होंने कोभरवा निवासी आफताब अंसारी, एजाज अंसारी और निसार अंसारी पर अपनी बेटी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने आरोप लगाया था. इसके बाद तिसरी थाना की पुलिस ने एसपी के निर्देश पर भादवी की धारा 363/366/ 34 तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी.

Also Read: गिरिडीह में बड़ी नक्सली घटना टली, सुरक्षा बलों ने बरामद किया कोडेक्स वायर

सकुशल बरामदगी किया गया था टीम का गठन

कांड के उद्भेदन और अपहृत नाबालिग छात्रा के सकुशल बरामदगी लिए एक टीम का गठन किया गया. इस टीम में तिसरी थाना के पुअनि और अनुसंधानकर्ता नंदजी राय, पुअनि अभिजीत कुमार, महिला हवलदार आरती अनीता टोप्पो और निरंजन कुमार राय शामिल थे. इसके बाद पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर अपहृत नाबालिग छात्रा की तलाश के लिए छापेमारी शुरू की. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अपहृत छात्रा पश्चिम बंगाल के कोलकाता में है.

कोलकाता से अपहृत नाबालिग छात्रा बरामद

जिसके बाद गिरिडीह से पुलिस की एक टीम कोलकाता पहुंची और कोलकाता से अपहृत नाबालिग छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया. साथ ही पुलिस ने मौके पर से कांड में नामजद अभियुक्त आफताब अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया. आफताब की निशानदेही पर पुलिस ने तिसरी के पपीलो निवासी मो. निसार को भी गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola