Giridih News: बोलेराे के धक्के से बाइक पर सवार चार लोग घायल
Author Mayank tiwari
Updated:
विज्ञापन

Giridih News: गिरिडीह से विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से अपने घर गांवा लौट रहा एक परिवार, गुरुवार की रात को तिसरी थाना क्षेत्र के थंभाचक में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया. इसमें बाइक पर सवार एक व्यक्ति, उसका बेटा और दो बेटियां घायल हो गयीं.
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गावां के पिहरा मानपुर निवासी दिलीप विश्वकर्मा अपनी पुत्री कोमल (17) , नंदनी कुमारी (04) और 14 वर्षीय पुत्र भोला विश्वकर्मा के साथ अपनी बाइक से गिरिडीह से अपने गांव लौट रहे थे. दिलीप विश्वकर्मा की पत्नी एक सवारी वाहन से आ रही थीं. इसी क्रम में तिसरी के थंभाचक के पास उसी दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी. इसके बाद उक्त वाहन मौके पर से फरार हो गया.
सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना पर तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय युवक आकाश कुमार के सहयोग से घायलों को पुलिस जीप में डालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी पहुंचाया. वहां घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर रूप से घायल भोला विश्वकर्मा और नंदनी कुमारी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










